फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bridge Corporation sent DPR to government overbridge will be built at Hadhwa railway gate

बदल रहा है गोरखपुर: सेतु निगम ने शासन को भेजा डीपीआर, हड़हवा रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज; जाम से नहीं जूझेंगे

Wed, 20 Sep 2023 01:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Sep 2023 01:03 PM IST
सार

सेतु निगम की ओर से करीब 201.73 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसमें निर्माण कार्य और मुआवजा की रकम शामिल है। ओवरब्रिज की लंबाई करीब 666.78 मीटर होगी। इसकी कुल चौड़ाई 17.20 मीटर रखी गई है।

विज्ञापन
Bridge Corporation sent DPR to government overbridge will be built at Hadhwa railway gate
हड़हवा फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, फाटक बंद होने के कारण लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर को जल्द ही एक नए ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सेतु निगम ने एल्युमिनियम फैक्टरी के पास रेलवे हड़हवा फाटक क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। इस ओवरब्रिज बनने के बाद एक बड़ी आबादी को सहूलियत मिलेगी। गोरखपुर- नकहा जंगल खंड पर ट्रेनों और मालगाड़ियों के आवागमन के चलते हड़हवा क्राॅसिंग पर जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर-नकहा जंगल रेल खंड पर नौतनवां और बढ़नी की ओर जाने वाली ट्रेनें गुजरती हैं। इस रूट पर 24 घंटे में मालगाड़ियों समेत करीब 30 से 35 ट्रेनें चलती हैं। इससे दिनभर रेल फाटक खुलता और बंद होता रहता है। इसके चलते जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए ओवरब्रिज बनाने की मांग उठ रही थी। इसको देखते हुए ओवरब्रिज बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेतु निगम को निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश और उसके साथी पर तीन और एफआईआर, कई और नाम भी आए सामने
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम की ओर से करीब 201.73 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसमें निर्माण कार्य और मुआवजा की रकम शामिल है। ओवरब्रिज की लंबाई करीब 666.78 मीटर होगी। इसकी कुल चौड़ाई 17.20 मीटर रखी गई है। ओवरब्रिज बनाने के लिए बिजली के ट्रांसफार्मर, पोल हटाने के साथ कई मकानों और दुकानों को तोड़ना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

मालगाड़ी के आने पर लगा जाम, लोग 15 मिनट हुए परेशान

हड़हवा फाटक का जुड़ाव एक तरफ से हुमायूंपुर तो दूसरी ओर से बशातरपुर से होता है। इस पर यातायात का भारी दबाव रहता है। मंगलवार की दोपहर 12.20 बजे रेलवे फाटक पर लगा सायरन बजने लगा। इसके बाद गेट बंद हो गया। 12.32 बजे गोरखपुर से नकहा की ओर जा रही मालगाड़ी गुजरी। धीरे-धीरे चल रही मालगाड़ी के गेट पार करने में करीब छह मिनट का समय लग गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: गाय के हमले से बुजुर्ग की मौत, कई लोगों को किया जख्मी

इस दौरान दोनों ओर वाहनों का रेला लग गया। गेट खुलने पर दोनों से वाहनों का आना-जाना शुरू हुआ तो बाइक, कार और अन्य वाहनों के हाॅर्न बजने लगे। रेलवे गेट से 100 मीटर की दूरी पर पान की गुमटी लगाने वाले भोलू ने बताया कि पहले कम ट्रेन चलती थी। लेकिन अब दिल्ली सहित अन्य जगहों की ट्रेनों भी आती-जाती हैं।

नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पर बने मालगोदाम तक मालगाड़ी भी जाती है। बशारतपुर रोड पर बाइक मैकेनिक शमशेर ने कहा कि गेट बंद होने पर जाम लगता है। ओवरब्रिज बन जाने से सबको राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी: राज्यपाल के हाथों मेडल पाकर झूम उठे होनहार, 22 टॉपर्स को मिले स्वर्ण पदक

लोग क्या बोले

स्थानीय निवासी रवि शर्मा ने कहा कि यहां ओवरब्रिज बनाने के बारे में जानकारी मिली है। इससे लोगों को जाम से राहत मिलेगी। हालांकि, दोनों तरफ बने मकान और दुकानों को तोड़ना पड़ेगा। इससे करीब तीन सौ मकान और दुकान प्रभावित होंगे।

स्थानीय निवासी आशीष गौतम ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाए कि दोनों ओर साइडलेन भी बने। अक्सर निर्माण के दौरान इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता है।

दुकानदार संजय शिलांकुर ने कहा कि इस रूट पर ओवरब्रिज की बहुत जरूरत थी। अभी जब ट्रेनें गुजरती हैं तो आधा घंटा तक जाम में जूझना पड़ता है। इस समस्या से राहत मिल जाएगी। वैसे भी इस रूट पर बहुत ज्यादा लोगाें की आवाजाही है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में नमूने हुए फेल: किशमिश, लाल मिर्च और दूध सब में मिलावट का खेल... रहें होशियार

दुकानदार मोहम्मद उमर ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से जाम से राहत मिलेगी। लेकिन, ओवरब्रिज के नीचे लोगों की दुकानों पर प्रभाव पड़ेगा। जब भी निमार्ण होगा ग्राहक कम आएंगे।

राहगीर सतीश पांडेय ने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने पर जाम लग जाता है। ओवरब्रिज से सबको राहत मिल जाएगी। हुमायूंपुर से बशारतपुर की ओर जाने वाले लोग बिना रुके आएंगे-जाएंगे।

राहगीर दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा कि हम लाेग अक्सर यहां से गुजरते हैं। एक्सप्रेस ट्रेनें तो रफ्तार में निकल जाती हैं। लेकिन मालगाड़ी आने पर काफी विलंब होता है। 10 मिनट से हम लोग यहां खड़े हैं।

सेतु निगम परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि हड़हवा फाटक पर ओवरब्रिज बनाने के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया है। परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed