{"_id":"609fa6ed8ebc3e58613a67da","slug":"bride-family-hostage-groom-with-barat-for-duplicate-jewelry-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: शादी में नकली जेवर लाने पर लड़की पक्ष हुआ नाराज, दूल्हा सहित पूरे बरातियों को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: शादी में नकली जेवर लाने पर लड़की पक्ष हुआ नाराज, दूल्हा सहित पूरे बरातियों को बनाया बंधक
Sat, 15 May 2021 04:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 May 2021 04:25 PM IST
सार
जयमाल को पैर से रौंदने वाला दूल्हा, सहित तीन हिरासत में, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
शादी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लार क्षेत्र में बड़े अरमान से पिता ने बेटी की बरात दरवाजे पर बुलाई। बिगड़ैल दूल्हा जयमाल में पड़े माला को नोच कर जमीन पर फेंक कर जूतों से मसल दिया। कन्या निरीक्षण के दौरान जो सात थान गहने दुल्हन को चढ़े थे, शंका होने पर सोनार बुलाकर चेक कराया गया तो सब के सब नकली निकले। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा को बंधक बना लिया। शादी के अरमान समय से पहले ही टूट गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से दूल्हे को छुड़ाया। दूल्हा, उसका पिता व बाबा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
लार थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी तेजबहादुर राजभर ने अपनी बेटी मीनू की शादी बिहार प्रांत के सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव के रामनक्षत्र राजभर के बेटे धर्मेन्द्र राजभर से तय किया था। शुक्रवार को बारात आई थी।
विज्ञापन
द्वारपूजा की रश्म के बाद जयमाल कार्यक्रम होने के कुछ देर बाद गुरहथन कार्यक्रम आंगन में चल रहा था। गुरहथन कार्यक्रम के दौरान नकली जेवर देख लड़की के परिजनों ने शादी से किया इंकार करते हुए दुल्हा व उसके पिता समेत कुछ बारातियों को बंधक बना लिया। सुबह तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
किसी ने घटना की सूचना लार पुलिस को दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लड़के के पिता व भाई को हिरासत में लेकर थाने चली गई जबकि दूल्हे को ग़ांव वालों ने अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस दूल्हे को अपने कब्जे में लेना चाहती थी लेकिन गांव वाले दहेज की रकम वापस करने की जिद्द पर अड़े रहे। शनिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह के अथक प्रयास के बाद कन्या पक्ष व ग्रामीणों ने बात मानी व दुल्हे को पुलिस के हवाले कर दिया।