फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bride died few hours before marriage in kushinagar

यूपी: कुशीनगर में सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, दूल्हा हुआ बेहोश

Sun, 29 Nov 2020 06:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
bride died few hours before marriage in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बरात लेकर जाने की तैयारी चल रही थी, उधर दुल्हन की मौत की खबर आ गई। ये सुनकर दूल्हा बेहोश हो गया। जिस घर में खुशी के मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां मातम फैल गया।

विज्ञापन


खड्डा थानाक्षेत्र के धनौजी आबादकारी निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा की शादी नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कठनईया निवासी माया से तय थी। 26 नवंबर को तिलक समारोह संपन्न हुआ था।
विज्ञापन


तिलक के दिन दुल्हन माया अपने भाई की बाइक से खरीदारी करने जाते समय गिर गई थी। मामूली चोट बता स्थानीय डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया था। शनिवार को हल्दी की रस्म हंसी खुशी से निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की भोर करीब चार बजे अचानक माया की तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ कर पाते तभी उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। शादी का ख्वाब संजोए दूल्हा ओमप्रकाश व परिवार को दुखद सूचना मिली तो सब सन्न रह गए।


मांगलिक गीत रोने व चित्कार में बदल गई। विधाता के इस क्रूर फैसले को देख दूल्हा ओमप्रकाश बार-बार अचेत हो रहा है। दोनों परिवार में खुशी मातम में बदल गई है।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed