{"_id":"5efca7af8ebc3ea1a14616e8","slug":"bride-adamant-to-marry-young-man-who-came-with-groom-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के साथ आए युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी दुल्हन, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के साथ आए युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी दुल्हन, बुलानी पड़ी पुलिस
Thu, 02 Jul 2020 12:08 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
शादी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात आई बरात में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब दुल्हन और उसके परिजन दूल्हे के साथ आए युवक से शादी करने की जिद कर बैठे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस के समझाने के बाद शादी हो सकी।
विज्ञापन
मंगलवार की रात क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। द्वारपूजा की रस्म पूरा हुआ। उसके बाद विवाह का वक्त आया तो दुल्हन और उसके परिवार के लोग दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन और उसके घरवाले कहने लगे कि दूल्हा बन कर आए युवक के साथ विवाह तय नहीं किया था।
विज्ञापन
दूल्हे के साथ बरात में आए युवक के साथ शादी का रिश्ता तय किया था। उसी युवक के साथ शादी होगी। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। काफी देर तक घराती और बरातियों में पंचायत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने करवाई शादी
मामला आगे बढ़ता देख किसी ने विवाद होने की सूचना जगदीशपुर पुलिस चौकी को दे दी। चौकी इंचार्ज चतुर्भुज पांडेय सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में दुल्हन और उसके परिजनों ने बताया कि जो युवक दूल्हा बनकर आया है, शादी उसके साथ तय नहीं हुई थी। शादी तो उसके साथ आए दूसरे युवक से होनी थी।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि वधू पक्ष में भ्रम हो गया था। जिन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया। बाद में रजामंदी से शादी दूल्हा बनकर आए युवक के साथ ही कराई गई। विवाह का रस्म पूरा होने तक मौके पर पुलिस मौजूद रही। बरात विदा होने के बाद ही पुलिस वापस पुलिस चौकी पर लौटी।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि वधू पक्ष में भ्रम हो गया था। जिन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया। बाद में रजामंदी से शादी दूल्हा बनकर आए युवक के साथ ही कराई गई। विवाह का रस्म पूरा होने तक मौके पर पुलिस मौजूद रही। बरात विदा होने के बाद ही पुलिस वापस पुलिस चौकी पर लौटी।