फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreants stole 2.60 lakh by breaking lock of bike trunk of employee of Saria Company in gorakhpur

गोरखपुर: बाइक की डिक्की का ताला तोड़कर उच्चकों ने उड़ाए 2.60 लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Sep 2021 09:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Sep 2021 09:28 AM IST
सार

शहर के कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में घटना हुई। यहां एक सरिया कंपनी के मार्केटिंग विंग का कर्मचारी बकाया रकम वसूल कर लौट रहा था, इसी दौरान उचक्कों ने वारदात को अंजाम दिया।

 

विज्ञापन
miscreants stole 2.60 lakh by breaking lock of bike trunk of employee of Saria Company in gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक सरिया कंपनी के मार्केटिंग विंग के एक कर्मचारी के बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर उचक्कों ने दो लाख 60 हजार रुपये उड़ा दिए। घटना शनिवार की शाम मोहद्दीपुर इलाके में एचडीएफसी बैंक के सामने हुई। घटना की सूचना पर एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस अफसरों ने पहुंचकर बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में दिख रहे दो संदिग्धों के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


एक सरिया कंपनी के मार्केटिंग विंग में काम करने वाले विरेंद्र कुमार शनिवार को क्षेत्र में बकाया रकम की वसूली करने गए थे। मूलरूप से महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के रतनपुरवा मंसूरगंज निवासी विरेंद्र कुमार बाइक से देर शाम मोहद्दीपुर से जा रहे थे, तभी एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए रुक गए। सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके वे रुपये निकालने के लिए एटीएम गए। वापस लौटे तो डिक्की खुली देखकर दंग रह गए। उसमें वसूली के 2.60 लाख रुपये थे। विरेंद्र ने इसकी सूचना कंपनी के अफसरों के अलावा पुलिस को भी दी।
विज्ञापन

 
सीसीटीवी कैमरों की मदद ली
मोहद्दीपुर से कूड़ाघाट की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए एचडीएफसी के अलावा इस रूट पर लगे कई अन्य सीसीटीवी कैमरे की भी फुटेज देखी। कुछ जगह से रिकार्ड भी एकत्रित किया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दो संदिग्धों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि एक बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर 2.60 लाख रुपये चोरी करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार दो लोग दिख रहे हैं। इनकी छानबीन कराई जा रही है। उचक्कों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed