{"_id":"6465149d9d751d3ac40877f7","slug":"brd-will-help-medical-colleges-of-gorakhpur-and-basti-mandal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-171750-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर और बस्ती मंडल के मेडिकल कॉलेजों की मदद करेगा बीआरडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर और बस्ती मंडल के मेडिकल कॉलेजों की मदद करेगा बीआरडी
विज्ञापन
फोटो-
-- -- -- -
बीआरडी का ट्रॉमा सेंटर सभी विभागों में करेगा समन्वय स्थापित
शासन ने बनाई कमेटी, बीएचयू के डॉ. एलडी को सौंपी गई कमान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और बस्ती मंडल के ट्रॉमा सेंटर को तकनीकी सपोर्ट रूप से मदद करेगा। इसके लिए बीआरडी सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर मरीजों का यहीं पर इलाज करेगा, जिससे कि मरीजों को लखनऊ और दिल्ली रेफर करने की जरूरत न पड़े। इसके लिए शासन ने एक कमेटी गठित की है, जिसने बृहस्पतिवार को बीआरडी के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचकर निरीक्षण किया।
टीम की अगुवाई बीएचयू के एनेस्थीसिया विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एलडी मिश्र कर रहे हैं। प्रो डॉ. एलडी मिश्र ने बीआरडी के ट्राॅमा सेंटर और उससे जुड़े सभी विभागों का निरीक्षण किया। ट्राॅमा सेंटर के साथ एनेस्थीसिया विभाग, आईसीयू, पेन क्लीनिक, इमरजेंसी वार्ड, इमरजेंसी आईपीडी, वेटिंग एरिया, ट्राॅयज एरिया का भी हाल जाना। उनके साथ एनेस्थीसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील आर्या, डॉ. शाहबाज अहमद और न्यूरो सर्जन डॉ. राकेश सक्सेना मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद टीम ने मेडिकल कॉलेज के क्लीनिकल विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार के साथ खामियों पर चर्चा की। प्रो. डॉ. एलडी मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशा है कि बिना वजह मरीजों को रेफर न किया जाए। इसके लिए यह तैयारी की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर से सभी विभागों को जोड़ा जाएगा। मरीजों को बिना किसी वजह के रेफर करने पर सवाल भी पूछे जाएंगे। डॉक्टर मरीजों को बेवजह रेफर करेंगे तो उन्हें पूरा कारण बताकर जवाब देना होगा।
-- -- -- -- --
नए मेडिकल कॉलेजों की मदद करेगा बीआरडी
प्राचार्य डाॅ. गणेश कुमार ने बताया कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में बन रहे नए मेडिकल कॉलेज में भी ट्राॅमा सेंटर शुरू किया जाएगा। नए ट्राॅमा सेंटर को टेक्निकल रूप से बीआरडी मदद करेगा, जिससे की वह मरीजों का बेहतर इलाज कर सके और उन्हें रेफर करने की जरूरत न पड़े।