फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD: Uproar over patient's death due to non-availability of ventilator

Gorakhpur News: बीआरडीः वेंटिलेटर न मिलने से मरीज की मौत पर हंगामा

Thu, 22 Jun 2023 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
BRD: Uproar over patient's death due to non-availability of ventilator
-पुलिस ने मामले को शांत कराया, समझाने पर शव लेकर घर चले गए परिजन
विज्ञापन




- मेडिकल कॉलेज में महिला की हुई थी सर्जरी, फिर बिगड़ने लगी तबीयत



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती एक महिला की वेंटिलेटर नहीं मिलने से बुधवार की रात में मौत हो गई। इस पर भड़के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया और फिर शव लेकर परिजन घर चले गए। पुलिस ने किसी भी शिकायत से इन्कार किया है।



जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल छातीराम निवासी शीतला जायसवाल ने पेट में दिक्कत होने पर पत्नी सुनीता जायसवाल (45) को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सर्जरी विभाग में सुनीता का ऑपरेशन हुआ। परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद से तबीयत में सुधार होने की जगह बिगड़ने लगी। जिसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर 17 पर भर्ती कराया था। बुधवार की शाम महिला को सांस लेने की दिक्कत होने लगी। परिजनों ने डॉक्टरों से संपर्क कर सांस की दिक्कत बताई। डॉक्टर ने मरीज की जांच करके वेंटिलेटर की जरूरत बताई। लेकिन, वेंटिलेटर खाली न होने का हवाला देते हुए मरीज को आईसीयू में शिफ्ट नहीं किया गया। वहीं, रात में सुनीता की हालत बिगड़ती गई और रात करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि अगर, समय से वेंटिलेटर मिल गया होता और बेहतर इलाज होता तो जान बच गई होती।
विज्ञापन


--



कोट



मरीज का ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में किया गया था। डॉक्टर ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। लेकिन, मरीज की हालत ज्यादा गंभीर हो गई और मौत हो गई। लापरवाही का आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. राजेश राय, अधीक्षक, नेहरू अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed