फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD: Now two private ambulances caught outside the trauma center

बीआरडी: अब ट्रॉमा सेंटर के बाहर पकड़ी गईं दो प्राइवेट एंबुलेंस

Sat, 21 Oct 2023 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
BRD: Now two private ambulances caught outside the trauma center
मेडिकल कॉलेज में पकड़ा गया एंबुलेंस व चालक।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि चरगांवा के प्राइवेट अस्पताल की है एक एंबुलेंस



मरीज को लेने आई थी दोनों एंबुलेंस, पुलिस ने सीज किया



अमर उजाला ब्यूरो



गुलरिहा (गोरखपुर)। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीज-एंबुलेंस माफिया की करतूतें कम होने में नहीं आ रही हैं। मरीज को चोरी से प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट करने का मामला शुक्रवार को फिर सामने आया। पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर के बाहर से दो प्राइवेट एंबुलेंस को पकड़कर सीज कर दिया।



जानकारी के मुताबिक, बीआरडी के कर्मचारी ने एक तीमारदार को बरगलाकर मरीज को नर्सिंग होम ले जाने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई। भोर में करीब तीन बजे पुलिस पहुंची और 100 बेड के सामने दो प्राइवेट एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन




बताया गया कि इनमें एक एंबुलेंस चरगांवा के नर्सिंग होम की थी, जबकि दूसरे के बारे में चालक जानकारी नहीं दे पाया। दोनों चालकों को 50- 50 हजार के निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, मरीज-एंबुलेंस माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले तीन एंबुलेंस सहित पांच वाहनों को पुलिस ने सीज किया था। शुक्रवार भोर में करीब तीन बजे मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा को सूचना मिली कि एक प्राइवेट एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में है, मरीज की सौदेबाजी चल रही है। बिहार के मरीज को बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट किया जाना है।




सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों एंबुलेंस को कब्जे में ले ली। एक चालक की पहचान गुलरिहा के मोगलहा निवासी अभिषेक और दूसरे की चिलुआताल के जगतबेला निवासी शफीउल्लाह के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा ने बताया कि दोनों एंबुलेंस को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed