फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD Medical College got award in TV eradication

Gorakhpur News: टीवी उन्मूलन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज को मिला पुरस्कार

Sun, 24 Dec 2023 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
BRD Medical College got award in TV eradication

विज्ञापन
गोरखपुर। टीवी मुक्त भारत के लिए स्टेट टास्क फोर्स की 48वीं बैठक पीजीआई लखनऊ में आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश भर में टीवी उन्मूलन में बेहतर कार्य करने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज को सम्मानित किया गया। मेडिकल कॉलेज के चेस्ट व टीबी रोग के विभागाध्यक्ष डॉ. अश्विनी मिश्रा को स्टेट टास्क फोर्स का वाइस चेयरमैन बनाया गया।
बैठक में वर्चुअल माध्यम से प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा प्रार्थी सेन शर्मा, पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. आरके धीमान, जोनल टास्क फोर्स नार्थ जोन के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत समेत प्रदेश के 70 मेडिकल कॉलेज के टीवी व चेस्ट रोग विभाग के विभागाध्यक्ष, डीटीओ व अन्य चिकित्सा शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पांचवां स्थान हासिल किया है। इसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के टीवी व चेस्ट विभाग से डॉ. अश्विनी कुमार मिश्रा और माइक्रोबायोलॉजी विभाग से डॉ. अमरेश सिंह शामिल हुए। डॉ. अश्विनी मिश्रा ने बताया कि बीते 11 महीने में टीवी व चेस्ट विभाग और माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने संयुक्त प्रयास से 4500 टीबी मरीजों को खोज कर उनका उचित इलाज किया। डॉ. अश्विनी मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के स्टेट टास्क फोर्स का वाइस चेयरमैन बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जो जांच बाहर ढाई हजार की, वह मेडिकल कॉलेज में फ्री
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कॉलेज के टीवी व चेस्ट रोग विभाग और माइक्रोबायोलॉजी विभाग में टीवी की समुचित जांच और उपचार उपलब्ध है। टीवी की जांच बाहर दो से ढाई हजार रुपये में होती है, वो जांच मेडिकल कॉलेज में मुफ्त होती है। टीवी की जो दवा बाजार में करीब एक लाख रुपये की आती है, वह मेडिकल कॉलेज में मुफ्त में दी जाती है। प्राचार्य ने टीवी उन्मूलन के लिए पुरस्कार पाने पर डॉक्टरों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed