फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD Gorakhpur Police arrived at time of horse trading seized ambulance

BRD गोरखपुर: मरीज की खरीद-फरोख्त के समय पहुंची पुलिस, एंबुलेंस सीज

Mon, 04 Sep 2023 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Sep 2023 11:15 AM IST
सार

देवरिया के मरीज को बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट किया जाना है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया। इस बीच चालक और मालिक फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर दोनों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
BRD Gorakhpur Police arrived at time of horse trading seized ambulance
बीआरडी में सीज एंबुलेंस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मरीज-एंबुलेंस माफिया की करतूतें कम नहीं हो रही हैं। मरीज को चोरी से प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट करने का मामला रविवार को फिर सामने आया। कर्मचारी ने एक तीमारदार को बरगलाकर मरीज को प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाने के लिए तैयार कर लिया था, लेकिन तभी इसकी भनक पुलिस को लग गई।
विज्ञापन


भोर में करीब तीन बजे पुलिस पहुंची और 100 बेड के सामने प्राइवेट एंबुलेंस को कब्जे में लिया। हालांकि, चालक और मालिक फरार हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस को सीज कर दिया है। एंबुलेंस पर अस्पताल का नाम नहीं लिखा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मरीज-एंबुलेंस माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दिन पहले तीन एंबुलेंस सहित पांच वाहनों को पुलिस ने सीज किया था। रविवार भोर में करीब तीन बजे मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा को सूचना मिली कि एक प्राइवेट एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज में है, मरीज की सौदेबाजी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 25 अगस्त को जेल से रिहा हुए थे दंपती: बीआरडी से डिस्चार्ज हुई मधुमणि, अमरमणि का चल रहा इलाज

देवरिया के मरीज को बेहतर इलाज का झांसा देकर प्राइवेट नर्सिंग होम में शिफ्ट किया जाना है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया। इस बीच चालक और मालिक फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर दोनों की तलाश में जुट गई है। एक महीने में पुलिस तीन एंबुलेंस को सीज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed