{"_id":"66b7d78b3f7eef25de0733dd","slug":"boyfriend-and-girlfriend-used-to-file-fake-cases-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-649678-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रेमी-प्रेमिका दर्ज कराते थे फर्जी केस, जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रेमी-प्रेमिका दर्ज कराते थे फर्जी केस, जेल भेजे गए
विज्ञापन
गोरखपुर।
चिलुआताल इलाके में प्रेमी और प्रेमिका मिलकर फर्जी केस दर्ज कराते थे। जांच में पता चला है कि नाना की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए युवक ने अपनी प्रेमिका की मदद से केस दर्ज कराया था। इसके पहले भी चार केस दर्ज कराए गए हैं। पुलिस ने फर्जी केस दर्ज कराने वाली आरोपी महिला और उसके प्रेमी पर केस दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल के पोखरभिंडा करीमनगर निवासी श्रवण का उसके भांजे अमित से विवाद है। अमित ने अपनी महिला मित्र मोहिनी के साथ मिलकर श्रवण को फर्जी केस में फंसाने का जाल बुना। दोनों ने मिलकर मामा पर चार केस दर्ज कराए। फिर मामा ने भी पत्नी की मदद से केस दर्ज कराया। दोनों ओर से चार-चार केस दर्ज होने के बाद मामला एसएसपी के पास पहुंचा और पूरे प्रकरण की जांच एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव को सौंप दी गई।
जांच में पता चला कि अमित अपनी महिला मित्र की मदद से मामा के अलावा भी कई लोगों पर केस दर्ज कराया है और वसूली भी कर चुका है। पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अमित और उसकी महिला मित्र को गिरफ्तार कर लिया।