फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Boy killed in Road accident in Kushinagar

कुशीनगर: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की ट्रक में हुई टक्कर, एक की मौत

Tue, 02 Jun 2020 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Jun 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Boy killed in Road accident in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर के कसया फोरलेन स्थित मल्लूडीह चौराहे के नजदीक मंगलवार की सुबह एक खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक बालक की मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चालक पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के गांव कुड़वा धन्नीपट्टी निवासी अनिल (30) दो दिन पूर्व पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव रघुनंदनपुर ससुराल गए थे। मंगलवार की सुबह अनिल अपने दो बेटों भोलू (11) व गोलू (9) को मोटरसाइकिल से लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


मोटरसाइकिल मल्लूडीह ओवरब्रिज के पास पहुंचते अनियंत्रित होकर मार्ग पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में छोटे बेटे गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। चालक अनिल का हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी कसया भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर किया। एसआई रामचंद्र यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed