{"_id":"5f7ad4d295a97b0732299468","slug":"boy-died-in-road-accident-and-angry-villagers-burnet-pickup-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, नाराज ग्रामीणों ने पिकअप में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, नाराज ग्रामीणों ने पिकअप में लगाई आग
Mon, 05 Oct 2020 09:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के सोतवा नाले के पास रविवार को अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और एंबुलेंस के सूचना मिलने के 45 मिनट बाद भी मौके पर नहीं पहुंची तो लोग भड़क गए और टक्कर मारने वाली पिकअप को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
एनएच-730 पर शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के गणेशपुर और हलौरा के बीच सोतवा नाले पर बने पुल पर बढ़नी से शोहरतगढ़ जा रही पिकअप वाहन के सामने से तेज गति से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार असलम हुसैन (19) पुत्र मजहर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रजीउल्लाह (17) पुत्र हबीबुल्लाह और संतोष मौर्य निवासी गोल्हौरा मुस्तकहम थाना शोहरतगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही रजीउल्लाह की भी मौत हो गई। जबकि संतोष (17) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। एसएचओ शोहरतगढ़ रामआशीष यादव ने बताया कि बाइक सवार तीन युवकों में दो की मौत हो गई है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। पिकअप चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन