{"_id":"5ec267070b2d33091b4ce110","slug":"boy-died-in-accident-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर, हादसे में एक की मौत
Mon, 18 May 2020 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 18 May 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पड़री बाबू गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक श्रवण कुमार (23) पुत्र अरविंद तथा अनुज (21) पुत्र खोदरे थाना क्षेत्र के महेशिया नवादा गांव के हैं। दोनों एक दिन पहले ही जम्मू से घर आये थे। ऐसे में दोनों कोरोना संक्रमण के कारण अपने गांव से सीएचसी परशुरामपुर में थर्मल स्क्रीनिंग कराने जा रहे थे।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों की पहचान की है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया, बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाइक पर सवार दोनों युवकों मे से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था, जिससे यह हादसा ज्यादा गंभीर हो गया। परशुरामपुर के थानेदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर लिया जाएगा।