फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boy died due to Bike fell down in pit in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की हुई मौत

Wed, 11 Mar 2020 06:11 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क,धनघटा (संतकबीरनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क,धनघटा (संतकबीरनगर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Mar 2020 06:11 PM IST
सार

  • फरेंदिया के रहने वाले तीन युवक एक ही बाइक से जा रहे थे मोलनापुर
  • दोनों घायल को नाथनगर सीएचसी से उपचार के बाद दिया गया छुट्टी

विज्ञापन
boy died due to Bike fell down in pit in sant kabir nagar
रोते बिलखते परिजन (इनसेट में मृत विकास की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार को महुली क्षेत्र के नकहवा पुलिया के पास बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर जाने से एक युवक की जहां मौत हो गई, वहीं दो युवक मामूली रूप से घायल हो गए। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक महुली क्षेत्र के फरेंदिया गांव निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र कृष्ण मुरारी मंगलवार को गांव निवासी दोस्त शनि पुत्र महेंद्र तथा शिवा पुत्र गंगा के साथ एक ही बाइक से मोलनापुर चौराहे की ओर जा रहे थे। अभी लोग मोलनापुर-पिडारी पूर्वी मार्ग पर नकहवां पुलिया के समीप पहुंचे। उसी बीच अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। बाइक चालक विकास के सिर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


आनन- फानन में लोग उपचार के लिए तीनों घायल को सीएचसी नाथनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल विकास को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर देखते ही डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। जबकि सीएचसी नाथनगर से ही घायल शनि व शिवा को उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक से जा रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में घायल विकास की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed