फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   boy died due drowning canal in kushinagar

कुशीनगर: नहर में डूबने से युवक की मौत, बचाने के प्रयास में दूसरा भी लगा डूबने

Sun, 09 Feb 2020 12:50 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, दुदही (कुशीनगर) ।
डिजिटल न्यूज डेस्क, दुदही (कुशीनगर) । Published by: विजय जैन Updated Sun, 09 Feb 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
boy died due drowning canal in kushinagar
रोते- बिलखते परिजन (इनसेट में मृतक श्याम की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग गांव के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में रविवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने नहर में उतरे युवक को डूबते देख लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बचा लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद वहां भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग निवासी श्याम रौनियार पुत्र दिनेश रौनियार (18) एवं गुड्डू पुत्र वीरेंद्र कुशवाहा (16) रविवार को सुबह करीब छह बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की तरफ टहलने गए थे। नहर के किनारे टहलते समय श्याम का पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में जा गिरा। पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। उसे डूबते देख साथ गुड्डू भी नहर में उतर गया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण डूबने लगा। उधर, श्याम बहते हुए दूर तक जा चुका था।  
विज्ञापन


दोनों को डूबते देख उधर से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। गांव के लोग दौड़कर पहुंचे और दोनों को बड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला। गुड्डू की हालत तो ठीक थी, लेकिन श्याम को लोग तत्काल दुदही सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्याम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed