फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Boy caught for exam instead of Brother in UP Board exam in Sant kabir nagar

बोर्ड परीक्षाः भाई की जगह परीक्षा दे रहा था 'मुन्ना भाई', एक गलती से हो गया पर्दाफाश

Thu, 20 Feb 2020 08:53 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Feb 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Boy caught for exam instead of Brother in UP Board exam in Sant kabir nagar
यूपी बोर्ड परीक्षा

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के सिकटहा में स्थित संतकबीर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा में भाई की जगह परीक्षा दे रहा युवक पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


संत कबीर इंटर कॉलेज सिक्टहा के प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक रामकेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में इंटर चित्रकला विषय की परीक्षा थी। कक्ष संख्या चार में परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक विनोद कुमार व उमाकांत द्वारा परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। इसी दौरान परीक्षा दे रहे लड़के का फोटो जांच में भिन्न मिला।
विज्ञापन


संदिग्ध दिखने पर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में परीक्षा दे रहे युवक ने स्वीकार किया कि वह अपने भाई की जगह परीक्षा देने आया है। परीक्षा का प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिका सील पैक अभिरक्षा में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक ने जानबूझकर धोखाधड़ी के इरादे से दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक को महुली पुलिस को सौंप दिया गया है तथा तहरीर भी दे दिया गया है। इस मामले में एसओ महुली प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि संत कबीर इंटर कॉलेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक युवक पकड़ा गया है। तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed