{"_id":"68a0d39e5f878e919c09a786","slug":"born-swordsman-all-closed-keys-opened-at-midnight-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1009-160963-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जन्मे तारणहार... आधी रात में खुल गए सारे बंद किवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जन्मे तारणहार... आधी रात में खुल गए सारे बंद किवाड़
Sun, 17 Aug 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
रकुलवा क़स्बा में बंगाल के कलाकारों द्वारा बनाया गया श्री कृष्ण दरबार का पंडाल
संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि की अर्द्ध रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में जैसे ही नंदलाल का जन्म हुआ, वातावरण में आनंद घुल गया। कस्बा में सजे भव्य पंडालों में निर्मित राधा रानी, भगवान श्रीकृष्ण और ग्वाल-बालों की मूर्तियों के कपाट खुल गए। पंडालों, घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य का स्वागत ‘’’’ जन्मे कन्हाई...घर-घर बजी बधाई, जय कन्हैयालाल की...आदि जयकारे से तरकुलवा कस्बा गुंजायमान हुआ। पंडालों से लेकर लोगों के घरों में उल्लास छा गया।
50 वर्ष से मनाया जाता है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व : पूर्वांचल की प्रसिद्ध गल्ला मंडी तरकुलवा बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पिछले पचास वर्षों से भी अधिक समय से धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दो-तीन दिनों तक भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें कस्बा और आसपास के दुकानदारों के साथ ही गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज आदि जनपदों सहित बिहार राज्य से व्यापारी पहुंच कर दुकान लगाते हैं। इसकी तैयारी एक महीने पहले से शुरू हो जाती है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, चरखी, रेलगाड़ी आदि संसाधन भी लगाए जाते हैं। कस्बा में दुबे टोला मोड़ से लेकर बालपुर श्रीनगर चौराहे तक लगभग बीस से अधिक भव्य पंडाल सजाकर राधा-कृष्ण और ग्वाल-बालों की विविध लीलाओं से जुड़ी मूर्तियां स्थापित कर श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण का कार्य किया जाता है।
भव्य पंडाल और झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को भव्यता प्रदान करने के लिए थाना रोड में वीरेंद्र कुशवाहा की टीम ने न्यू गोल्डेन क्लब, उप डाकघर के पास मुकेश गुप्ता, सूरज गुप्ता व विशाल जायसवाल व राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में श्रीकृष्ण दरबार, स्टेट बैंक के सामने सतीश जायसवाल के नेतृत्व में शक्ति क्लब, गुप्ता आयरन स्टोर के पास वृज बिहारी गुप्ता की देखरेख में राधे युवा क्लब, मंडी रोड पर कृष्ण युवा क्लब, बंजरिया मोड़ पर नंद युवा क्लब के पंडाल के अलावा रोशन मार्केट, पक्खन टोला, केशरी पुर आदि स्थानों पर पंडाल बनाकर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, ग्वाल-बाल व गोपियां, कृष्ण जन्मोत्सव, भोलेनाथ का कैलाश पर्वत, गोबर्धन पर्वत सहित कान्हा से जुड़े अलग-अलग प्रसंगों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
विज्ञापन
मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद : कस्बा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मेले को लेकर प्रशासन सतर्क है। मेले में 20 सब इंस्पेक्टर, 25 महिला आरक्षी, डेढ़ सेक्सन पीएससी, 6 यातायात कांस्टेबल, 65 हेड कांस्टेबल, फायर बिग्रेड व स्थानीय थाने के लगभग 70 की संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मेले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।