फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Booster dose will be given to polling personnel before voting

UP Election 2022: मतदान से पहले मतदानकर्मियों को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रशिक्षण स्थलों पर लगेगा कैंप

Tue, 15 Feb 2022 01:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 15 Feb 2022 01:28 PM IST
सार

प्रशिक्षण स्थलों पर कैंप लगाकर लगाया टीका लगाया जा रहा, दूसरी डोज के तीन माह बाद लगवा सकते हैं वैक्सीन।

विज्ञापन
Booster dose will be given to polling personnel before voting
कोरोना वायरस। - फोटो : Istock

विस्तार

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग का जोर अब मतदानकर्मियों को प्रिकॉशन (बूस्टर) डोज लगाने पर है। इसके लिए बूथों के साथ प्रशिक्षण स्थलों पर कैंप लगाए जा रहे हैं। शासन ने चुनाव से पहले सभी मतदानकर्मियों को प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 18 वर्ष से अधिक उम्र के 96 प्रतिशत लोगों को विभाग टीका लगा चुका है। अब विभाग को पहली डोज के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। जबकि, उनकी खोज के लिए गांव-गांव आशा और आंगनबाड़ी वर्करों को लगाया गया है। इसके अलावा अब तक 72 प्रतिशत किशोरों को पहली डोज लगाई जा सकी है। शासन ने तीन लाख 11 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


इनके लिए स्कूलों पर भी बूथ बनाए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि मतदान से पहले सभी मतदानकर्मियों को प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत की जा चुकी है। 50 प्रतिशत से अधिक कर्मियों को प्रिकॉशन डोज लगाया भी जा चुका है। बताया कि हर दिन 300 से अधिक बूथों पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों को लग सकती है प्रिकॉशन डोज

मतदान कर्मियों को प्रिकॉशन डोज के लिए शासन ने नई गाइडलाइन बनाई है। इसके तहत, जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज तीन माह पहले लग चुकी है या फिर दूसरी डोज लगवाने के बाद वे संक्रमित हुए हैं, उनको संक्रमण से तीन माह बाद ही डोज लगाई जाएगी। जिले में 22500 मतदान कर्मी हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed