फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bollywood songs and dance rocked in cold night

Gorakhpur News: सर्द रात में बॉलीवुड गीतों और डांस पर हुआ धमाल, रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन

Mon, 09 Jan 2023 11:44 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Jan 2023 11:44 AM IST
सार

द एसोसिएशन ऑफ मैसोनिक लेडिज और महिला सर्वोदय मंडल की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सिविल लाइंस स्थित लॉज निपाल में किया गया। जहां, बॉलीवुड गीत, डांस और मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से नए साल के जश्न को धूमधाम से मनाया गया।

विज्ञापन
Bollywood songs and dance rocked in cold night
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लॉज नेपाल क्लब, लॉज नेेपाल नंबर-38, द एसोसिएशन ऑफ मैसोनिक लेडिज और महिला सर्वोदय मंडल की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सिविल लाइंस स्थित लॉज निपाल में किया गया। जहां, बॉलीवुड गीत, डांस और मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से नए साल के जश्न को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर की भूमिका अमर उजाला ने निभाई।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गायक आशुतोष पांडेय ने भीषण ठंड में अपने सुरों की गर्माहट से पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। शुरुआत भीगी-भीगी रातों में, गीत के साथ की। इसके बाद, जब-जब तेरे पास मैं आया, एक सुकून मिला, गीत से अपनी जोरदार उपस्थित दर्ज कराई। गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, गीत से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की।
विज्ञापन


इस दौरान अंताक्षरी, कपल्स डांस, कपल्स गेम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लॉज निपाल क्लब-38 के अध्यक्ष विकल्प त्रिपाठी, सचिव डॉ शिराज अख्तर वजीह,  सांस्कृतिक सचिव श्रीभूषण पांडेय, सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष पूनम खुल्लर, सचिव निक्की रानी, अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव, सचिव रजनी वाजपेयी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गंगा दयाल श्रीवास्तव, हरिनंदन श्रीवास्वत, मंकेश्वर नाथ पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, दिनेश बिहारी श्रीवास्तव, पूर्वी नरायाण, विथिका माथुर, निकिता अस्थाना, शालिनी दास, रचना दास आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed