फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bollywood actor Sonu sood help Pragya reached home after operation in Ghaziabad

ऑपरेशन के बाद घर पहुंचीं प्रज्ञा, बोली- 'सोनू सूद भइया की वजह से पूरा हो सकेगा सपना'

Mon, 17 Aug 2020 09:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Aug 2020 09:49 PM IST
सार

  • अब शहर के एक निजी अस्पताल में होगा आगे का इलाज
  • अभिनेता सोनू सूद के प्रति जताया आभार

 

विज्ञापन
Bollywood actor Sonu sood help Pragya reached home after operation in Ghaziabad
Sonu Sood

विस्तार

गोरखपुर शहर के पादरी बाजार की रहने वाली विधि की छात्रा प्रज्ञा मिश्रा के दोनों पैरों का ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा है। प्रज्ञा गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने के बाद सोमवार को अपने घर गोरखपुर आ गईं। उन्होंने अभिनेता सोनू सूद के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। अब उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में होगा। क्योंकि जिस डॉक्टर ने गाजियाबाद में उनका ऑपरेशन किया है वे शहर के एक निजी अस्पताल में मरीजों को देखने आते रहते हैं।
विज्ञापन


प्रज्ञा ने बताया कि डॉक्टरों ने 45 दिन का समय दिया है। उसके बाद उनका फिर से चलने का सपना पूरा हो सकेगा। कहा कि यह सब सोनू सूद भइया की वजह से यह संभव हुआ है। उनकी टीम ने काफी अच्छे से ख्याल रखा और अच्छे डॉक्टरों की टीम से ऑपरेशन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिली मदद

बताते चलें कि पादरी बाजार की रहने वाली छात्रा प्रज्ञा मिश्रा गोरखपुर विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई कर रहीं हैं। लॉकडाउन से एक महीने पहले फरवरी माह में मार्ग दुर्घटना में उनके दोनों घुटनों की हड्डी टूट गई। इसके बाद लॉकडाउन आ गया तो परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां पर डॉक्टर ने ऑपरेशन की बात कहते हुए डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा।

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह उन्होंने अपनों से लेकर राजनीतिक लोगों तक से संपर्क साधा, लेकिन हर जगह निराशा मिली। इस बीच प्रज्ञा ने अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट किया और उधर से जवाब मिला कि दिल्ली आओ डॉक्टर से बात हो गई है।

इसके बाद प्रज्ञा अपनी मां के साथ दिल्ली पहुंच गईं। जहां सोनू सूद की टीम पहले ही दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद थी। प्रज्ञा के पहुंचते ही टीम उन्हें गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल ले गई। उनका ऑपरेशन सफल हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed