{"_id":"6465cb5af3fdc7346b065ab3","slug":"bolero-collided-with-a-passenger-auto-five-injured-including-cousins-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: बोलेरो ने सवारी भरे ऑटो में मारी टक्कर, चचेरी बहनों सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: बोलेरो ने सवारी भरे ऑटो में मारी टक्कर, चचेरी बहनों सहित पांच घायल
Thu, 18 May 2023 12:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो हरपुर बुदहट।
अमर उजाला ब्यूरो हरपुर बुदहट।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 May 2023 12:23 PM IST
सार
दुर्घटना के बाद लोग घायलों की मदद करने के बजाय उनका वीडियो बनाने लगे और सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे। हालांकि, जब इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक हरपुर बुदहट संदीप यादव को हुई तो उन्होंने हल्का दरोगा और सिपाहियों को घायलों की मदद के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के पचौरी-सिंघवलिया मार्ग पर बुधवार शाम में सिसवा की तरफ से आ रही तेज अनियंत्रित बोलेरो चालक ने सवारी भरे ऑटो में ठोकर मार दी, जिसमें भलुवा गाव की दो चचेरी बहनों, ऑटो ड्राइवर सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, दुर्घटना के बाद लोग घायलों की मदद करने के बजाय उनका वीडियो बनाने लगे और सोशल मीडिया पर वायरल करने लगे। हालांकि, जब इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक हरपुर बुदहट संदीप यादव को हुई तो उन्होंने हल्का दरोगा और सिपाहियों को घायलों की मदद के लिए भेजा।
मौके पर पहुंची हरपुर बुदहट पुलिस ने घायलों को दो एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों के परिजनों ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: माफिया अजीत इनाम बढ़ाने की तैयारी, तलाश में गैर जनपद में टीम ने दी दबिश
जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब पांच बजे एक ऑटो कुछ सवारी बिठाकर पचौरी चौराहे की तरफ जा रहा था, जिसमें भलुवा गांव की दो चेचेरी बहनें चंदा (19) और वंदना (20) सहित दो अन्य सवारी बैठीं थीं। अभी गाड़ी मदरिया पुलिया के पास पहुंची थी कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने ऑटो में ठोकर मार दी, जिससे सभी सवारी नीचे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा भी टूट गया। घायलों में चन्दा, वंदना, और ऑटो ड्राइवर अकरम पुत्र इस्माइल, और रफीक पुत्र शौकत अली सहित एक अन्य व्यक्ति को पुलिस जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।