फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mafia Ajit shahi preparing to increase reward team raided non district in search

Gorakhpur News: माफिया अजीत इनाम बढ़ाने की तैयारी, तलाश में गैर जनपद में टीम ने दी दबिश

Thu, 18 May 2023 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 May 2023 11:46 AM IST
सार

गैंगस्टर एक्ट में फरार तीन आरोपियों पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। गैंगस्टर अभियुक्त चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी राजकुमार, मारुतीनंदन, बेलघाट के अजीत मिश्रा पर इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Mafia Ajit shahi preparing to increase reward team raided non district in search
माफिया अजीत शाही। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में 25 हजार रुपये के इनामी माफिया अजीत शाही पर इनाम बढ़ाया जाएगा। हालांकि, पुलिस टीम उसके गिरफ्तारी के लिए गैर जनपद भी रवाना हो गई है, लेकिन एसएसपी ने इनाम की राशि बढ़ाने के लिए आईजी के पास फाइल भेज दी है। खबर है कि एसटीएफ भी माफिया और उसके साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस की एक टीम कचहरी के आसपास भी चौकन्ना है, ताकि माफिया कोर्ट में हाजिर न होने पाए। फिलहाल, माफिया और उसके साथियों की लोकेशन अलग-अलग जगह आ रही है।
विज्ञापन


रेलवे कोऑपरेटिव बैंक में तीन मई को हुए विवाद के मामले में 12 मई को समझौता करने गए माफिया अजीत शाही व अन्य लोगों पर बैंक के सहायक सचिव धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बैंक के अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर धमकी सहित अन्य धाराओं में शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। कर्मचारियों ने कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अनिल सिंह विशेन को पूरी घटना का मास्टर माइंड बताया था और अनिल सिंह द्वारा ही अजीत शाही को बुलाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने अजीत शाही पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। अब इनाम राशि को 50 हजार रुपये करने के लिए बुधवार को एसएसपी ने आईजी के पास फाइल भेज दी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि माफिया की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। इनाम बढ़ाने के लिए फाइल भेजी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर के तीन बदमाशों पर इनाम घोषित
गैंगस्टर एक्ट में फरार तीन आरोपियों पर एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। गैंगस्टर अभियुक्त चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी राजकुमार, मारुतीनंदन, बेलघाट के अजीत मिश्रा पर इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी ने इनाम घोषित करने के साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed