फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of teenager found hanging from noose

गोरखपुर: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 14 Oct 2022 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Oct 2022 01:02 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, पिता के जाने पर दिव्यांशी ने दरवाजा बंद कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक उसका कमरा नहीं खुला। इस पर पिता व सौतेली मां ने आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से देखा गया तो दिव्यांशी का शव पंखे से लटक रहा था।

 

विज्ञापन
Body of teenager found hanging from noose
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में दिव्यांशी (15) का शव पंखे से बंधे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला है। पुलिस की मौजूदगी में शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि पिता ने मोबाइल फोन देखने से मना किया था। इससे नाराज होकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीवान जिले के ममवलिया निवासी राजेश श्रीवास्तव शाहपुर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। बेटी दिव्यांशी हाईस्कूल में पढ़ती थी। बुधवार रात नौ बजे वह कमरे में बैठकर मोबाइल फोन देख रही थी। इसी बीच पिता आ गए और डांटते हुए मोबाइल देखने से मना कर दिए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पिता के जाने पर दिव्यांशी ने दरवाजा बंद कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक उसका कमरा नहीं खुला। इस पर पिता व सौतेली मां ने आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से देखा गया तो दिव्यांशी का शव पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पांच साल पहले दिव्यांशी की मां का निधन हो गया था। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। प्रभारी निरीक्षक शाहपुर रणधीर मिश्रा ने बताया कि पिता ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, डांट से नाराज होकर उसने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed