{"_id":"6189204058fa032343191a9a","slug":"body-of-person-missing-for-three-days-found-in-pit-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव गड्ढे में मिला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव गड्ढे में मिला, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 08 Nov 2021 06:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:34 PM IST
सार
सड़क के बगल स्थित खेत के गड्ढे में उनके बडे़ बेटे मेहीलाल ने शव देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के तमाम लोग जुट गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के खड़ौआ जाट निवासी घर से तीन दिन पूर्व लापता हुए वृद्ध का शव सड़क के बगल गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौआ जाट निवासी 59 वर्षीय महादेव चौधरी घर से तीन दिन पूर्व दोपहर में अचानक कहीं चले गए। परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार शाम परिजन उन्हें ढूंढते हुए नगर करहली मार्ग पर जा रहे थे।
विज्ञापन
वहीं सड़क के बगल स्थित खेत के गड्ढे में उनके बडे़ बेटे मेहीलाल ने शव देखकर शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के तमाम लोग जुट गए। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी नगर बाबू लाल, उप निरीक्षक नंदलाल, अजय भारती व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक महादेव चौधरी के बड़े बेटे ने नगर पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पिता को दौरे की बीमारी थी। जिसका उपचार चल रहा था। लोगों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि संभवत: वह शौच के लिए गए होंगे और दौरा आ गया होगा। जिससे पानी में औंधे मुंह गिरकर उनकी मौत हो गई होगी। थाना प्रभारी नगर बाबूलाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।