फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of missing tailor found in Gorakhpur's Ramgarh Tal; he had left home two days ago after getting upset.

हत्या की आशंका: 2 दिन पहले नाराज होकर घर से निकला, शनिवार सुबह रामगढ़ताल में मिला लापता दर्जी का शव

Sat, 13 Jun 2026 01:26 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 01:26 PM IST
सार

पत्नी पिंकी साहनी ने बताया कि गुरुवार शाम किसी बात को लेकर पति से नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गए। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिवार के लोग रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Body of missing tailor found in Gorakhpur's Ramgarh Tal; he had left home two days ago after getting upset.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ताल में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉकर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद लापता व्यक्ति की तलाश में पहुंची महिला ने मोर्चरी में शव की पहचान अपने पति के रूप में की। मृतक की पहचान मोहद्दीपुर तुर्कलानी टोला निवासी 35 वर्षीय रोहित साहनी के रूप में हुई। वह घर पर सिलाई का काम करते थे और पत्नी पिंकी साहनी तथा दो बेटों रोहन (12) और साहिल (10) के साथ रहते थे।
विज्ञापन

पत्नी पिंकी साहनी ने बताया कि गुरुवार शाम किसी बात को लेकर पति से नोकझोंक हो गई थी। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गए। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था। परिवार के लोग रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार सुबह रामगढ़ताल में शव मिलने की सूचना पर कैंट पुलिस से संपर्क किया गया। मोर्चरी पहुंचने पर शव की पहचान रोहित साहनी के रूप में हुई।

शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिंकी ने पति की मौत के पीछे अपने साढ़ू की भूमिका होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

कैंट सीओ अरुण कुमार एस ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed