Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of middle-aged man found drowned in Saryu river

Gorakhpur News: सरयू नदी में डूबे अधेड़ का मिला शव

Fri, 14 Nov 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Body of middle-aged man found drowned in Saryu river
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के खड़ेसरी गांव निवासी पन्नेलाल (50 ) का शव बृहस्पतिवार सुबह सरयू नदी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों के मुताबिक, पन्नेलाल बुधवार शाम से घर से लापता थे। वह कस्बे में फेरी लगाकर पकड़े बेचते थे। हर शाम घर लौट आते थे, लेकिन बुधवार रात वह नहीं आए। बृहस्पतिवार सुबह खड़ेसरी गांव के पास सरयू नदी के किनारे ग्रामीणों ने उनका मोबाइल और शर्ट देखा, जिससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, थोड़ी देर में पन्नेलाल का शव मिल गया। पन्नेलाल पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो पुत्र हैं। शव मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। संवाद
विज्ञापन

--
बाजार से लौट रहे व्यक्ति को मनबढ़ों ने पीटा
पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के मटियरा गांव निवासी दीनानाथ पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दीनानाथ ने बताया कि वह पीपीगंज बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटियरा चौराहे पर शैलेश उसकी मौसी का लड़का संजय और चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। आस-पास के लोगों को एकत्रित होता देख हमलावर बाइक छोड़कर भाग गए। इस संबंध में थानाप्रभारी महेश चौबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शैलेश, संजय व अन्य के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed