फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of man who jumped into Kuano River following a dispute with his wife found on the second day

Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद कुआनो नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन मिला शव

Sat, 24 Oct 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Body of man who jumped into Kuano River following a dispute with his wife found on the second day
सिकरीगंज। देहरा टीकर गांव के पास कुआनो नदी में कूदे सोनू गौड़ (35) का शव शुक्रवार सुबह नौ बजे मिल गया। बृहस्पतिवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद वह गांव के पश्चिम स्थित नदी किनारे पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनू ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने कपड़े उतारकर किनारे रख दिए थे।
विज्ञापन

देहरा टीकर निवासी सोनू गौड़ मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उनका पत्नी संगीता से विवाद हुआ था। इसके बाद वह नाराज होकर नदी की ओर ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में कूदने से पहले उसने अपने कपड़े किनारे उतारे और पानी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कराई। काफी कोशिश के बाद भी बृहस्पतिवार को पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ और पीएसी की टीम ने अभियान चलाकर शव को खोज लिया। सिकरीगंज थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
सोनू की मौत से पत्नी संगीता और उनकी तीन बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटियों में सुप्रिया (10), गुनगुन (8) और लक्ष्मी (6) शामिल हैं। परिवार के मुखिया की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed