फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of kidnapped youth found from Bhalotia drug market in Gorakhpur

Gorakhpur: भालोटिया दवा मार्केट से अपहृत युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 31 May 2022 06:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 May 2022 06:11 PM IST
सार

 गोरखनाथ इलाके के बिलंदपुर खत्ता निवासी शिवा निषाद (24) पुत्र स्व. लालजी निषाद भालोटिया स्थित प्रगति फार्मा नाम के दुकान पर कर्मचारी था। सोमवार रात करीब 8 बजे शिवा प्रगति फार्मा की पहली दुकान से दूसरी दुकान पर दवाई लेने गया था। इसी बीच कार सवार 4 लोगों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया।

विज्ञापन
Body of kidnapped youth found from Bhalotia drug market in Gorakhpur
मृतक युवक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र के भालोटिया दवा मंडी से अपहरण किए गए युवक का शव मंगलवार को मानीराम के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला है। युवक के अपहरण की जानकारी सोमवार की रात ही परिजनों ने गोरखनाथ पुलिस को दे दी थी। लेकिन, तब पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और शव मिलने के बाद हरकत में आई है। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जमीन विवाद का आरोप लगाते हुए सगे चाचा व उसके परिजनों के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

 
खबर है कि जांच के दौरान भालोटिया मार्केट की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपहरण की घटना कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दिए गए तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के बिलंदपुर खत्ता निवासी शिवा निषाद (24) पुत्र स्व. लालजी निषाद भालोटिया स्थित प्रगति फार्मा नाम के दुकान पर कर्मचारी था। सोमवार रात करीब 8 बजे शिवा प्रगति फार्मा की पहली दुकान से दूसरी दुकान पर दवाई लेने गया था। इसी बीच कार सवार 4 लोगों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया। काफी देर तक दूसरे दुकान पर जब दवा नहीं पहुंची तो दुकान मालिक से दूसरे दुकान के कर्मचारी ने संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मालिक सतीश ने शिवा के मोबाइल नंबर पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। फिर मालिक ने घर पर संपर्क किया, लेकिन वहां भी पता नहीं चला तो तलाश शुरू की गई। बाजार में ही उसकी बाइक खड़ी मिली, जिसके बाद मालिक को संदेह हुआ और परिजनों को सूचना दी।


इसी बीच सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लग गया, फिर परिजनों ने गोरखनाथ पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। अभी पुलिस जांच कर ही रही थी कि मंगलवार सुबह मानीराम के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर एक युवक का शव मिल गया। मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान शिवा के रूप में हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच-पड़ताल को आगे बढ़ाना शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed