{"_id":"6a69f3754315095099075f40","slug":"bodies-of-couple-found-hanging-from-a-tree-in-kushinagar-they-had-a-love-marriage-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एक ही पेड़ पर लटका मिला दंपती का शव, कुछ माह पहले किया था प्रेम विवाह- परिजनों ने किया था शादी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एक ही पेड़ पर लटका मिला दंपती का शव, कुछ माह पहले किया था प्रेम विवाह- परिजनों ने किया था शादी का विरोध
Wed, 29 Jul 2026 06:05 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 29 Jul 2026 06:05 PM IST
सार
बुधवार को दिन में करीब 2 बजे गांव के बाहर एक पेड़ में रितेश और पूजा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। रितेश ने लुंगी और पूजा ने दुपट्टे का फंदा बनाया था। दोनों के शव एक ही पेड़ की टहनी पर अलग-अलग फंदों से लटक रहे थे। भीड़ लगने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक पूजा और रितेश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा गांव में बुधवार को पति-पत्नी के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय रितेश भारती ने कुछ माह पहले खड्डा कस्बा निवासी 20 वर्षीय पूजा शर्मा से कोर्ट मैरिज की थी।
विज्ञापन
शादी का युवक के पिता ने विरोध किया था, लेकिन रितेश नहीं माना। शादी के बाद दोनों जिंदाछपरा गांव में ही रहने लगे थे। बुधवार को दिन में करीब 2 बजे गांव के बाहर एक पेड़ में रितेश और पूजा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। रितेश ने लुंगी और पूजा ने दुपट्टे का फंदा बनाया था।
विज्ञापन
दोनों के शव एक ही पेड़ की टहनी पर अलग-अलग फंदों से लटक रहे थे। भीड़ लगने पर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि पति रितेश पूजा की पिटाई करता था।
विज्ञापन
पुलिस इसी एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हनुमानगंज पुलिस घटना की वजह का पता लगाने में जुटी है। आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।