फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bodies of brothers reach village from Mumbai, pyre lit together

Gorakhpur News: मुंबई से गांव पहुंचे सगे भाइयों के शव, एक साथ जली चिता

Sat, 11 Apr 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bodies of brothers reach village from Mumbai, pyre lit together
गीडा। थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में शुक्रवार सुबह मुंबई से दो सगे भाइयों का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दोनों भाइयों का शव देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गईं। शाम को दोनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बाबा ने कांपते हाथों से मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

हरदिया निवासी अनीस साहनी (30) और निखिल साहनी (25) की बीते मंगलवार को महाराष्ट्र के मालेगांव में चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। दोनों भाई वहां अपने चाचा दुर्गेश के साथ पेंट-पॉलिश का काम करते थे। बताया जा रहा है कि सात अप्रैल की रात दोनों भाई किराए के कमरे में सो रहे थे, जबकि उनके चाचा दूसरे कमरे में थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर कमरे में घुस आए और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों भाइयों ने बचने के लिए शोर मचाया लेकिन चाचा के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी गई थी। गंभीर रूप से घायल अनीस ने किसी तरह दरवाजा खोला लेकिन तब तक दोनों अचेत हो चुके थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने दाह संस्कार से किया इन्कार, पुलिस ने समझाया
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव लाए गए। आक्रोशित परिजनों ने पहले दाह संस्कार से इन्कार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय और चौकी प्रभारी अजय सिंह ने समझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। मुखाग्नि उनके दादा रामाश्रय निषाद ने दी। अनीस की शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा है, जबकि उसकी पत्नी गर्भवती है। छोटे भाई निखिल की अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अचेत कर की गई हत्या की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले दोनों भाइयों को खाने में कुछ मिलाकर अचेत किया और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है, जो घटना की रात उनके साथ था। बताया जाता है कि भोला साहनी ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से अनीस, सुनील और एक बेटी है, जबकि दूसरी पत्नी महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और उनसे भी बच्चे हैं। पिता के निधन के बाद आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर दोनों भाई काम की तलाश में महाराष्ट्र चले गए थे। फिलहाल, महाराष्ट्र पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed