फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Board meeting of municipal councilors today

Gorakhpur News: नगर निगम पार्षदों के बोर्ड की बैठक आज, 12 पदों पर होंगे 14 प्रत्याशी

Thu, 17 Aug 2023 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Board meeting of municipal councilors today
गोरखपुर। नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक करीब तीन महीने बाद बृहस्पतिवार को होगी। लंबे समय बाद होने वाले कार्यकारिणी के 12 पदों पर सहमति नहीं बन पाई है। चुनाव के लिए भाजपा के नौ सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जबकि समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों ही तीन नाम घोषित कर दिए थे। चुनाव में निर्दलीय पार्षद भी कार्यकारिणी के लिए दावेदारी ठोकेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम सदन हाल में बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे होगी। नगर निगम में कार्यकारिणी के 12 पदों के लिए 14 नाम आमने आ गए हैं। समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों ही तीन नाम विश्वजीत त्रिपाठी सोनू, जुबेर अंसारी और विजेंद्र अग्रहरि के नाम की घोषणा कर दी थी। भाजपा में बुधवार की रात धर्मदेव चौहान, रणंजय सिंह जुगनू, मनु जायसवाल, अजय राय, देवेंद्र गौड़ पिंटू, मनोज निषाद, अजय ओझा, रविंद्र सिंह सैंथवार और आनंद वर्धन सिंह को प्रत्याशी बनाने की सहमति बन गई। वहीं, बसपा ने रीना देवी को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा संगठन से वार्ता विफल होने के बाद निर्दल प्रत्याशी लाली गुप्ता ने भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। बुधवार को बेनीगंज के भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में निर्दल पार्षदों ने पहले दो और बाद में एक पद कार्यकारिणी में मांगा था, लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी। एक पार्षद को कार्यकारिणी में विजय दिलाने के लिए सात पार्षदों के मत की जरूरत होती है। ऐसे में बसपा और निर्दल के दो पद भी चुनाव की दावेदारी में रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed