फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BMT Cricket Academy and Star-11 registered victories

Gorakhpur News: बीएमटी क्रिकेट एकेडमी और स्टार-11 ने दर्ज की जीत

Sat, 22 Nov 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
BMT Cricket Academy and Star-11 registered victories
गोरखपुर। इंटर क्लब क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इन मैचों में बीएमटी क्रिकेट एकेडमी और स्टार-11 ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक बटोरे।
विज्ञापन

सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान पर रामकोला क्रिकेट एकेडमी और बीएमटी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामकोला एकेडमी की टीम मात्र 57 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सबसे अधिक 27 रन ऋतिक ने बनाए। बीमटी एकेडमी की ओर से आलोक यादव और वैभव ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएमटी एकेडमी ने आठ ओवर में ही पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शानदार गेंदबाजी के लिए आलोक यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरा मैच स्टार-11 और एनएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। एनएस एकेडमी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से उत्कर्ष यादव ने 42 रनों की पारी खेली। स्टार-11 के रजत गुप्ता ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार-11 ने 31.2 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। शानदार गेंदबाजी के लिए रजत गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed