फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Blood sugar of diabetic patients will be controlled by fennel

घरेलू नुस्खे: सौंफ से काबू में रहेगा डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर, ऐसे करें सेवन

Sun, 13 Jun 2021 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Jun 2021 03:21 PM IST
सार

कुछ घरेलू उपाय आजमाकर डायबिटीज पेशेंट के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। जानिए ये घरेलू नुस्खा कौन सा है, साथ ही जानें इसे किस तरह से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Blood sugar of diabetic patients will be controlled by fennel
मधुमेह। - फोटो : social media

विस्तार

मधुमेह मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए। गलत खानपान के कारण उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी कोताही बरतना सेहत के लिए हानिकारक हो जाता है।

विज्ञापन


मनुष्य जो भी खाना खाते हैं उसके पचने से शुगर निकलता है। इसी ग्लूकोज से शरीर को ऊर्जा मिलती है। लेकिन जिन लोगों के सेल्स ग्लूकोज को एब्जॉर्ब नहीं कर पाते हैं वो खून में मिल जाते हैं। इससे उसके ब्लड में शुगर लेवल ज्यादा हो जाता है, ऐसे में मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


यही वजह है कि डॉक्टर्स शुगर पेशेंट को थोड़ी-थोड़ी देर में खाते रहने की सलाह देते हैं। वैसे दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू उपाय आजमाकर भी डायबिटीज मरीज  के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौंफ हमेशा खाने को पचाने का काम करता है। इससे मधुमेह के रोगियों का ब्लड शुगर लेवल एकदम कंट्रोल में रहता है। ओपन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन एंड फूड साइंस के शोध के अनुसार, सौंफ के दानों में फाइटोकेमिकल्स पाए जाते हैं ये बेहद शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट हैं।
 

शुगर पेशेंट ऐसे करें सौंफ का सेवन

ये सभी तत्व शरीर में इंसुलिन रेसिसटेंस की दिक्कत को कम करता है और शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। इसके साथ ही शुगर लेवल को मैनेज करने में असरदार साबित होता है।

डायबिटीज के मरीज खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खा लें। इसके अलावा चाय में डालकर भी सौंफ का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए बस आप करीब 250 मिली पानी और एक छोटे चम्मच से सौंफ के दानों की जरूरत है।

एक बर्तन में पानी डालकर उबालें, जब पानी आधा हो जाए तो उसमें सौंफ डालें। इस बात का ध्यान रखें कि सौंफ डालने के बाद पानी को ज्यादा देर तक ना उबालें। गैस बंद करके पानी को कुछ देर बर्तन में रहने दें, इसके बाद छानकर इसे पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed