{"_id":"65029ac50c7c5650dd0e5899","slug":"blood-mafia-again-entered-brd-in-gorakhpur-another-vicious-person-arrested-2023-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में खून माफिया: फिर बीआरडी में घुसा एक और शातिर गिरफ्तार, जांच कर रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में खून माफिया: फिर बीआरडी में घुसा एक और शातिर गिरफ्तार, जांच कर रही है पुलिस
Thu, 14 Sep 2023 11:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:05 AM IST
सार
28 अगस्त को खून बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह के सरगना जाफरा बाजार निवासी वसील खान और उसके साथी केशरदेव को जेल भेजा था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में पुलिस को कुछ नाम मिले थे, जिसके आधार पर पुलिस टीमें लगी थीं।
विज्ञापन
खून बेचने का आरोपी मोहम्मद रफीद्दीन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मजदूरों को रुपये का लालच देकर मेडिकल कॉलेज में उनके खून को बेचने वाले खून माफिया गिरोह के एक और सदस्य मोहम्मद रफीउद्दीन को मंगलवार की रात में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मजदूरों को रुपयों का झांसा देकर मेडिकल कॉलेज तक लाता था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। लेकिन, अब तक इस धंधे में शामिल ब्लड बैंक का कर्मचारी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी रफीउद्दीन गोरखनाथ इलाके के चक्सा हुसैन पचपेड़वा का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को खून बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने गिरोह के सरगना जाफरा बाजार निवासी वसील खान और उसके साथी केशरदेव को जेल भेजा था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ में पुलिस को कुछ नाम मिले थे, जिसके आधार पर पुलिस टीमें लगी थीं।
विज्ञापन
मंगलवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि मेडिकल कॉलेज में खून बिकवाने के लिए फिर खून माफिया गिरोह घुसा है। पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा ने उनमें से एक मोहम्मद रफीउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने जुल्म कुबूल किया। आरोपी को पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
यह है मामला
26 अगस्त 2023 को पुलिस ने महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के कमता बुजुर्ग निवासी गोरख चौहान की तहरीर पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने वसील खान और उसके साथी केशरदेव को पकड़ा था। जांच में पता चला कि पीड़ित 26 अगस्त की सुबह मजदूरी के लिए चौक पर खड़ा था, लेकिन बरसात की वजह से काम नहीं मिला था। तब वसील खान पहुंचा और एक यूनिट ब्लड देने के बदले छह से सात हजार रुपये देने का लालच दिया। तैयार होने पर बिना नंबर की बाइक पर बैठाकर साथी केशरदेव के पास ले गया था। उसी दिन शाम छह बजे केशरदेव मजदूर को लेकर मेडिकल काॅलेज आया तो ब्लड बैंक का कर्मचारी पहले से ही तैयार बैठा था।
पिपराइच थाना क्षेत्र के रुदलापुर निवासी मरीज मोहन 13 वर्ष को खून दे दिया गया। इसके बाद केशरदेव मरीज के घरवालों से 18 हजार रुपये लेकर मजदूर को मोगलहा वापस ले गया और वसील खान को पैसा दे दिया। वसील खान मजदूर को बाइक पर बैठाकर रेलबिहार की एक गली में ले जाकर 1100 रुपये दिया और रुपये मांगने पर मजदूर को तीन-चार थप्पड़ जड़कर भगा दिया था।
पिपराइच थाना क्षेत्र के रुदलापुर निवासी मरीज मोहन 13 वर्ष को खून दे दिया गया। इसके बाद केशरदेव मरीज के घरवालों से 18 हजार रुपये लेकर मजदूर को मोगलहा वापस ले गया और वसील खान को पैसा दे दिया। वसील खान मजदूर को बाइक पर बैठाकर रेलबिहार की एक गली में ले जाकर 1100 रुपये दिया और रुपये मांगने पर मजदूर को तीन-चार थप्पड़ जड़कर भगा दिया था।