फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Block head election 2021 nomination of BJP set to win unopposed in 15 blocks in Gorakhpur

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: गोरखपुर में 14 ब्लॉक में भाजपा का निर्विरोध जीतना तय, छह जगह मिलेगी टक्कर

Thu, 08 Jul 2021 08:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Jul 2021 08:37 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: नामांकन वापसी के दिन कुछ और पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद

विज्ञापन
UP Block head election 2021 nomination of BJP set to win unopposed in 15 blocks in Gorakhpur
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में ब्लॉक प्रमुख की 20 सीटें हैं। इसमें से 14 पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। गगहा से भाजपा के शिवाजी चंद, गोला से कुशमावती देवी, कैंपियरगंज से अश्वनी जायसवाल, भरोहिया से डॉ. सुनीता सिंह, जंगल कौड़िया से बृजेश यादव, पाली से शशि प्रकाश सिंह, पिपराइच से जर्नादन जायसवाल, कौड़ीराम से नीता सिंह, बासगांव से लालमती सरदारनगर से शशिकला यादव, ब्रह्मपुर से सुमन यादव, पिपरौली ब्लाक से भाजपा समर्थित दिलीप कुमार यादव, चरगांवा से वंदना सिंह, भटहट से रेखा सिंह के खिलाफ किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया है।
विज्ञापन

 
शुक्रवार को नामांकन वापसी है, उम्मीद है कि इस दिन कुछ और पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा। 

यहां होगा मुकाबला
बेलघाट, उरुवा, सहजनवां, खजनी और बड़हलगंज में दो या तीन प्रत्याशी मैदान में कायम हैं। शुक्रवार को नाम वापसी का दिन है।  दोपहर 3 बजे के बाद पता चलेगा कि इन पांच मे  से भी किसी ने मैदान छोड़ा या सब जमे रहेंगे। 10 जुलाई को मतदान  होगा। नतीजे भी उसी दिन आएंगे।
विज्ञापन


उरुवा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो दावेदारों ने दो सेट में पर्चा भरा। खजनी विधायक की बहू वार्ड संख्या 45 से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति बेलदार  भाजपा से ब्लॉक प्रमुख पद की समर्थित प्रत्याशी हैं। वहीं प्रभावती देवी वार्ड संख्या 46 से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और ब्लॉक प्रमुख पद की निर्दल प्रत्याशी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खजनी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो दावेदारों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अंशु सिंह पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह ने पर्चा दाखिल किया। साथ ही निर्दल उम्मीदवार रंजना सिंह पत्नी अमित सिंह ने पर्चा दाखिल किया।

सहजनवां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी कवलदीप, सपा समर्थित सभाजीत जो सपा के बूथ प्रभारी हैं, रेखा, कोईल ने पर्चा दाखिल किया। सहजनवां ब्लॉक प्रमुख के लिए दाखिल चारों पर्चे जांच में ठीक पाए गए। यह जानकारी एआरओ आर के खरे ने दी हे।

बड़हलगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजीव पांडेय, निर्दल उम्मीदवार राम अशीष राय व तीसरी उम्मीदवार सुनीता तिवारी पत्नी श्रीनाथ तिवारी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। 


खोराबार ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए गुरुवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिव प्रसाद जायसवाल एवं रमावती ने पर्चा दाखिल किया।

नामांकन पत्र दाखिल ना करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने खोराबार ब्लॉक पर जमकर बवाल किया और पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान कई कार्यकर्ता हुए घायल। कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भी लिए जाने की सूचना है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रही। सपा ने आरोप लगाया कि पुलिस के बल पर नामांकन नहीं दाखिल करने दिया गया। सपा का आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव को नामांकन नहीं करने दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed