फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJYM regional president Purusharth Singh visit gorakhpur

मिशन 2022: गोरखपुर में बोले भाजयुमो अध्यक्ष, यूपी में 350 पार होगी भाजपा, दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे योगी

Fri, 09 Jul 2021 07:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jul 2021 07:50 PM IST
सार

भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन, बोले- राष्ट्रवादी सोच के साथ हैं युवा

विज्ञापन
BJYM regional president Purusharth Singh visit gorakhpur
भाजयुमो गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। यूपी में 350 पार का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से युवा खुश हैं। राष्ट्रवादी सोच के साथ युवा आगे बढ़ने को तैयार हैं। दोबारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पुरुषार्थ सिंह शुक्रवार को पहली बार गोरखपुर आए। नौसड़, पैडलेगंज, गोरखपुर विश्वविद्यालय, धर्मशाला, आर्यनगर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया, फिर बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह हुआ।
विज्ञापन


इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के दम पर ही 2022 में भी यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ही जातिवाद, क्षेत्रवाद व परिवारवाद की भावना से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद के भाव से काम करती है। यही एक ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में युवा भाजपा के साथ

पुरुषार्थ ने कहा कि जिस तरह से युवाओं ने 2014 में कांग्रेस की भ्रष्टाचारी व 2017 में उत्तर प्रदेश की लोकतंत्र विरोधी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था , उसी तरह से आगे भी करेंगे। राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ इस लड़ाई में युवा भाजपा का ही साथ देना है एतिहासिक विजय के साथ उत्तर प्रदेश की बागडोर दोबारा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के हाथों में सौंपनी है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष की राष्ट्रीय पहचान
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष पवन यादव ने कहा क्षेत्रीय अध्यक्ष की पहचान राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में है। वह भाजयुमो के प्रदेश मंत्री के रूप में युवाओं का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब गोरखपुर क्षेत्र को आगे बढ़ाने का दायित्व निश्राएंगे। इस मौके पर  रितेश सिंह, मुकेश सिंह, विवेकानंद सिंह, विद्यामणि सिंह, अखिल देव, सुमित राय, दिलिप मिश्रा, अभय शुक्ला, अमित नारायण मल्ल, अमित राम त्रिपाठी, हिमांशु श्रीवास्तव, अविनाश राय, सत्येंद्र जायसवाल, संजू यादव, सत्यार्थ मिश्रा, सत्यजीत सिंह, अच्युतानंद, हर्ष श्रीवास्तव, आकाश शर्मा, शुभम कश्यप, शिवम राय, प्रदीप निषाद, रवि सिंह, विजय यादव, सौरभ दुबे, विशाल यादव, विपुल मिश्रा, मनोज सिंह, राहुल गिरी, हिमांशु सिंह, नीरज सिंह शुभम, मोहित बहल, हेमंत मिश्रा, पंकज यादव, छात्रनेता रंजीत सिंह श्रीनेत, अश्वनी दीक्षित, अभिषेक, अंबिकेश मौजूद रहे हैं।

गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन
मीडिया प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार गोरखपुर आने वाले क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखनाथ मंदिर भी गए। वहां गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed