फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJYM national president Tejashwi Surya targeted SP in Gorakhpur

गोरखपुर: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, 'विकास और राष्ट्रवाद पसंद करता है युवा, किसी बहकावे में नहीं आएगा'

Mon, 15 Nov 2021 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Nov 2021 03:20 PM IST
सार

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पहली बार गोरखपुर आए हैं। लिहाजा, मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज दुबे और महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए सारी ताकत झोंक दी थी।

विज्ञापन
BJYM national president Tejashwi Surya targeted SP in Gorakhpur
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को कहा कि यूपी का चुनाव महत्वपूर्ण है। यह प्रदेश देश का भविष्य तय करता है। डबल इंजन की सरकार ने यूपी का तेजी से विकास किया है। प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनेगी। युवा किसी बहकावे में नहीं आएगा, क्योंकि वह राष्ट्रवाद को पसंद करता है। सूर्या ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखे हमले भी किए।  

विज्ञापन


बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित युवोत्थान में तेजस्वी सूर्या ने कहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। अब मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी व एक्सप्रेस वे बन रहे हैं। अयोध्या, मथुरा व काशी का कायाकल्प हो रहा है। यूपी में सबसे ज्यादा युवा हैं। युवा स्टैंड करेंगे तो इंडिया स्टैंड करेगा। युवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली राष्ट्रवाद व विकास को समर्पित सरकार दोबारा बनाएगा।
विज्ञापन


भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। कहा कि जनाब अखिलेश यादव गोरखपुर आए थे। कह रहे थे कि बदलाव आएगा। जनाब अखिलेश पीछे मुड़कर देखिए, बदलाव आ चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार तेजी से काम कर रही है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। आप पांच साल पहले का यूपी देखिए। भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर था। मां-बहनें सुुरक्षित नहीं थीं। जनाब अखिलेश समाजवादी परफ्यूम जारी करने से भी आपके कारनामों पर पर्दा नहीं पड़ेगा। यूपी में अब कानून का राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया व मीडिया से नहीं, बूथ पर जाकर जीतें चुनाव

तेजस्वी ने विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। कहा कि चुनाव मीडिया या सोशल मीडिया के जरिए नहीं लड़ा जाता। इसके लिए बूथ पर जाना है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीति व उपलब्धियों को गिनाकर वोट मांगना है। बूथ जीत लिया तो समझो मैदान मार लिया है। हर बूथ के युवा मतदाताओं से मिलना है। सबको एक वोट का महत्व बताना है।  पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति, सीएए लागू करना व अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण मजबूत सरकार ने किया है।

कर्नाटक व यूपी के बीच अटूट रिश्ता बताया
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले गोरखपुर और कर्नाटक का संबंध बताकर खुद को युवाओं से जोड़ा, फिर कहा कि गुरु गोरखनाथ की धरती पर पहली बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कर्नाटक में मंजुनाथ स्वामी का मठ है। इसका गहरा लगाव गोरक्षपीठ से है। यह कर्नाटक व यूपी के बीच अटूट रिश्ते को दर्शाता है। धर्म के प्रचार-प्रसार का प्रमुख केंद्र गोरखपुर है। गीता प्रेस से छपी पुस्तकें देश, दुनिया में पढ़ी जाती हैं।

चार बीवी, चालीस बच्चे वाले तालिबान शासन के हिमायती : प्रांशु दत्त द्विवेदी
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि चार बीवी, चालीस बच्चे वाले कुछ लोग यूपी में भी तालिबान शासन चाहते हैं। उनकी यह मंशा कामयाब नहीं होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अकेले दीवार बनकर खड़े हैं। यूपी में विधानसभा चुनाव नहीं, धर्म युद्ध है। खून-पसीना एक करके दोबारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनाना है। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान का जवाब भी दिया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा गया था। कहा गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लैपटॉप चलाना नहीं जानते हैं। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव को माफिया मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद से पूछना चाहिए कि योगी क्या-क्या कर सकते हैं। यूपी में कानून का राज है। कांवड़ यात्रा को डिस्टर्ब करने की हैसियत किसी की नहीं रहती है।

 

जिन्ना का समर्थन नहीं करेंगे युवा : डॉ. धर्मेंद्र

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भी सपा प्रमुख पर हमला बोला और कहा कि सरदार वल्लभ पटेल से जिन्ना की तुलना करना अफसोसजनक है। युवा जिन्नावादी सोच से वाकिफ हैं। वह देश तोड़ने वाले जिन्ना का समर्थन नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार विकास की राह पर आगे बढ़ रही है। साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। एक भी मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं है।

युवाओं के दम पर फिर बनेगी सरकार : रवि किशन
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि युवाओं के दम पर यूपी में दोबारा सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनेगी। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी की अगुवाई में युवाओं का जोश बढ़ा है।

राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह को नहीं मिली मंच पर जगह
भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह को मंच पर जगह नहीं मिल सकी। इससे राष्ट्रीय महामंत्री नाराज दिखे। नतीजा रहा कि वह मंच के बजाए सामने मीडिया गैलरी में आकर बैठ गए। यह देख गोरखपुर क्षेत्र, जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारी सांसत में पड़ गए। कुछ पदाधिकारियों ने मानमनौव्वल की, लेकिन बात नहीं बन सकी। राष्ट्रीय महामंत्री मंच से नीचे मीडिया गैलरी में बैठे रहे। हालांकि मंच से सभी नेताओं ने वैभव का नाम लिया था। इस घटना के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं के अनुशासन पर सवाल उठे। सब पदाधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ में लगे रहे। नतीजा रहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेस कांफ्रेंस तक छोड़कर जाना पड़ गया।

युवोत्थान का गीत रिलीज
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवोत्थान गीत का शुभारंभ किया। गीत के जरिए मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई हैं।

इनकी रही मौजूदगी
भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या व प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का स्वागत किया। इस मौे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र राय, मान्या सिंह, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े, संतोष जायसवाल, क्षेत्रीय महामंत्री अखिलदेव त्रिपाठी  व पवन यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन अप्पू, मुकेश सिंह, सूरज राय, रानू राजभर, अम्बिकेश धर दुबे, रंजीत सिंह, चंद्रपाल सिंह, शशिचंद विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, मयंक शेखर तिवारी, दिलीप मिश्रा, सुशील प्रजापति, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा, गोरखपुर महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, गोरखपुर जिला अध्यक्ष नीरज दुबे, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता, क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रमुख सिद्धार्थ कौशिक, सह मीडिया प्रमुख पन्नालाल पासवान, दुर्गेश बजाज, विवेकानंद सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, रिक्की चंद कौशिक, यज्ञ दत्त त्रिपाठी आदित्य त्रिपाठी, सतन चौबे, विनीत रिशु, अस्तित्व देव त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, शगुन शुक्ला, महानगर मीडिया प्रभारी राहुल साहनी, कर्मवीर सिंह, संजू यादव, हर्ष श्रीवास्तव, रजत गुप्ता, विशाल पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed