फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP's dominance in the executive of the Municipal Corporation

Gorakhpur News: नगर निगम की कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा

Fri, 18 Aug 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
BJP's dominance in the executive of the Municipal Corporation
गोरखपुर। नगर निगम की कार्यकारिणी एक घंटे 40 मिनट में निर्विरोध गठित हो गई। सत्ता और विपक्ष के पार्षदों ने सधी हुई पारी खेलते हुए चुनाव की प्रक्रिया को पूरी कराई। भाजपा, सपा, बसपा और निर्दल कुल 16 पार्षदों ने कार्यकारिणी के गठन के लिए पर्चे खरीदे थे। दोपहर 1:30 बजे तक अन्य चार नाम वापस हो गए। 12 पदों पर नौ भाजपा और तीन सपा के खाते में गया।
विज्ञापन

नगर निगम के नवनिर्मित सदन कक्ष में बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव शुरू हुआ। कुल 80 पार्षदों में 12 पदों पर चुनाव होना था। मुख्य लेखाधिकारी रवि सिंह चुनाव अधिकारी थे। करीब 11:20 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी ने पार्षदों को नामांकन पत्र खरीदने के लिए आमंत्रित किया। विभिन्न दलों से 16 पार्षदों ने नामांकन पत्र खरीदा। इनमें 14 पर्चे वैध पाए गए। जबकि अजय यादव और लाली गुप्ता ने पर्चा जमा ही नहीं किया।
विज्ञापन

14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी पर्चे वैध पाए गए। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के साथ भाजपा पार्षद अजय राय और सपा के जियाउल इस्लाम की पहल पर दो पार्षद रीना यादव और समीना ने पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद 12 कार्यकारिणी पदों पर पार्षदों का चयन निर्विरोध हो गया। बोर्ड का गठन होने के साथ उपसभापति का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का नगर आयुक्त और मेयर ने स्वागत किया। मेयर ने कहा कि चुनाव सौहार्दपूर्ण संपन्न हुआ। नगर आयुक्त ने अंत में बैठक समापन की घोषणा की। इस दौरान कर्म विक्रम श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्रा, निरंकार सिंह, शिवपूजन यादव, डाॅ. मुकेश रस्तोगी, डाॅ. मणिभूषण त्रिपाठी, अविनाश प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतीश मिश्रा, संजय सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

...
ये है नगर निगम की चुनी गई कार्यकारिणी
अजय राय, रणंजय सिंह, देवेंद्र कुमार गौड़, अजय कुमार ओझा, मनोज कुमार, रविंद्र सिंह, मनू जायसवाल, आनंद वर्धन सिंह, धर्मदेव (सभी भाजपा), विश्वजीत त्रिपाठी, बिजेंद्र अग्रहहर, जुबैर अहमद (सभी सपा) चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed