फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP workers live for the country and society: CM Yogi

Gorakhpur News: आजादी के बाद से ही कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने किया विश्वासघात

Tue, 07 Apr 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP workers live for the country and society: CM Yogi
- देश और समाज के लिए जीता है भाजपा कार्यकर्ता : सीएम योगी
विज्ञापन

- भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए हर राष्ट्रभक्त को जुड़ना चाहिए भाजपा से

- भाजपा के स्थापना दिवस पर मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस नेतृत्व की सरकार ने विश्वासघात करना प्रारंभ कर दिया था। ये विश्वासघात हर स्तर पर था। देश के अंदर ही परमिट सिस्टम लागू किया गया, जम्मू कश्मीर को अलग स्टेटस दे दिया गया। शेष भारत के लोग परमिट लेकर वहां जाएंगे। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कुछ जगहों पर ये व्यवस्था लागू की गई। तब पहली बार कांग्रेस की इस पृथकतावादी सोच के खिलाफ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आवाज बुलंद की थी। उस समय उन्होंने देश की अखंडता को सबके सामने रखा और नारा दिया था, एक देश में दो प्रधान, दो निशान, दो विधान नहीं चलेंगे।

सीएम योगी सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, जनसंघ काल से ही भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ समाज और देश के लिए जीता है। उसका जीवन राष्ट्र प्रथम के भाव और इसकी ही संकल्प सिद्धि के लिए समर्पित रहता है। अपने संस्थापकों के सिद्धांतों, मूल्यों व आदर्शों पर आगे बढ़कर तथा कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से ही आज भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी के रूप में प्रतिष्ठित हुई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो कहा, वह करके दिखाया है, और जो किया वही बोला है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। आचार और विचार में कोई भेद नहीं है। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के एक ऐसे विचारक थे, जिन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के लिए ‘अंत्योदय’ की नई दृष्टि भारतीय राजनीति को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को उत्साहित और प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंतकाल तक भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए हर राष्ट्रभक्त को भाजपा से जुड़ना चाहिए। हमारा जीवन व्यष्टि नहीं, समष्टि के लिए और व्यक्ति के बजाय राष्ट्र के लिए समर्पित हो, यही प्रेरणा पार्टी के संस्थापकों ने दी है।
-

भारत की राजनीति में स्थिरता लाने का कार्य किया वाजपेयी ने

सीएम योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ। तब परिस्थितियां विपरीत थीं लेकिन उन विपरीत स्थितियों में भी एक संकल्प था कि हम भारत की आत्मा पर प्रहार करने की छूट किसी को नहीं देंगे। दुनिया के अंदर ऐसा उदाहरण देखने को नहीं मिलता है कि कोई दल गठित हो और गठन होने के मात्र 16 वर्ष के अंदर उसको देश की सत्ता प्राप्त हो। ये देश की जनता की अटूट निष्ठा का परिणाम है कि जिन मूल्यों और आदर्शों को लेकर भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, जिसमें राष्ट्र सर्वोपरि का भाव है, राष्ट्र प्रथम का भाव है, और उस भाव को देश की जनता ने हाथोंहाथ लिया।



-

जनता को पीएम मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व पर विश्वास

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत का सूर्योदय तब होता है जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अंदर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हैं। तब देश ही नहीं, पूरी दुनिया के अंदर एक नया संकल्प गूंजा था। हर व्यक्ति के चेहरे पर एक नई चमक देखने को मिलती है। उन्हें नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व पर विश्वास था। मोदी ने वह करके दिखाया है। पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने के साथ ही, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश-एक निशान और एक विधान के सपने को पूरा कर दिखाया है। कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके उन्होंने वहां भी भारत का संविधान लागू कराया। सीएम योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा ने ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ का जो संकल्प लिया था, वह भी आज डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में अयोध्या में साकार हो गया है। यह मंदिर राष्ट्रमंदिर है।
-



जितना बड़ा संगठन, उतनी ज्यादा चुनौतियां भी

सीएम योगी ने कहा कि अपनी यात्रा में भाजपा ने अनेक कठिनाइयों का सामना किया है। आपातकाल का मुकाबला किया है और राजनीतिक षड्यंत्रों का जवाब दिया है। बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके भारतीय जनता पार्टी की यात्रा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि जितना बड़ा संगठन होगा उतनी ज्यादा चुनौतियां भी होंगी। भारत आगे बढ़ेगा तो भारत के दुश्मन उसको स्वीकार नहीं कर पाएंगे। उन सब की परवाह किए बगैर हमें इस यात्रा को एकजुट होकर आगे बढ़ाना है।



-

पूरे प्रदेश में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर लगेगी छतरी

मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। बताया कि 13 अप्रैल को बूथ स्तर तक डॉ. आंबेडकर की मूर्तियों के आसपास और स्मृति पार्कों में स्वच्छता का एक विशेष अभियान चलेगा। इसके बाद 14 अप्रैल को पुष्पांजलि के बड़े कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने तय किया है कि प्रदेश भर में जहां कहीं भी बाबा साहब की प्रतिमाएं होंगी, प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने का काम कराया जाएगा। उनकी मूर्ति जहां स्थापित होगी, वहां के पार्क की बाउंड्रीवाल का निर्माण और उसके सुंदरीकरण का काम भी सरकार अपने पास ले रही है। इसके अलावा जहां कहीं भी सद्गुरु रविदास महाराज, रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाएं होंगी वहां पर भी सुंदरीकरण के कार्यक्रम आगे बढ़ाए जाएंगे।
-



पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ सर्वोच्च प्राथमिकता : रविकिशन
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को सशक्त राष्ट्र चाहिए। उसके लिए सनातन धर्म और बहन-बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कहा कि, पीएम मोदी और सीएम योगी के विजन में ‘राष्ट्र प्रथम’ ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वागत संबोधन भाजपा के महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेंद्रपाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि मौजूद रहे।



-

जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को सीएम योगी ने किया सम्मानित

भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंघ काल से जुड़े रहे पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। सीएम योगी के हाथों पूर्व महानगर अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा, हरिप्रकाश मिश्रा, सुशील गोयल, गिरधारी अग्रहरि, राजेश गुप्ता, आनंद गुप्ता को सम्मान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed