फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP won all the seats of Gorakhpur division, lost Basti and Sant Kabir Nagar

LS Polls: गोरखपुर मंडल की सभी सीटें भाजपा ने जीती, बस्ती- संतकबीर नगर हारी- डुमरियागंज भी जीती

Tue, 04 Jun 2024 08:10 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 04 Jun 2024 08:10 PM IST
सार

गोरखपुर और बस्ती मंडल की 9 सीटों में इस बार भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ है। गोरखपुर मंडल की महाराजगं, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बांसगांव सीटें भाजपा जीत गई हैं। जबकि बस्ती मंडल में संत कबीर नगर और बस्ती में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। वहीं, सलेमपुर में कांटे की लड़ाई चल रही है।

विज्ञापन
BJP won all the seats of Gorakhpur division, lost Basti and Sant Kabir Nagar
अभिनेता रवि किशन को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते डीएम गोरखपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर और बस्ती मंडल की 9 सीटों में इस बार भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ है। गोरखपुर मंडल की महाराजगं, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बांसगांव सीटें भाजपा जीत गई हैं। जबकि बस्ती मंडल में संत कबीर नगर और बस्ती में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। वहीं, सलेमपुर में कांटे की लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन


गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी काजल निषाद को दो शिकस्त। रवि किशन 585834 मत पाए, जबकि काजल निषाद को 482308 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह रवि किशन ने 103526 लाख मतों जीत हासिल की।  2019 में रवि किशन ने तीन लाख चार हजार मतों से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

BJP won all the seats of Gorakhpur division, lost Basti and Sant Kabir Nagar
जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में कमलेश पासवान व उनके भाई विधायक विमलेश पासवान - फोटो : अमर उजाला
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी कमलेश पासवान ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी सदल प्रसाद को दी शिकस्त। कमलेश को  428364 मत मिले, जबकि सदल को 423824 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह कमलेश  ने 4540 मतों से जीत हासिल की है।

BJP won all the seats of Gorakhpur division, lost Basti and Sant Kabir Nagar
महाराजगंज में जीतने के बाद पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला
महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र : भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को दी शिकस्त। पंकज चौधरी को  591319 मत मिले, जबकि वीरेंद्र चौधरी को 555859 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह पंकज चौधरी ने 35451 मतों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन

BJP won all the seats of Gorakhpur division, lost Basti and Sant Kabir Nagar
पप्पू निषाद - फोटो : अमर उजाला

संत कबीर नगर लोकसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद को हराया। पप्पू निषाद को जहां 254310 लाख मत मिले, वहीं प्रवीण निषाद को184256 लाख मत मिले। ऐसे पप्पू निषाद ने 70,054 हजार मतों से जीत हासिल कर ली।

देवरिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को दी शिकस्त। शशांक मणि  504541 मत पाए, जबकि अखिलेश सिंह को 469696 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह शशांक मणि ने 50, 4541 मतों से जीत हासिल की है।


डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को दी शिकस्त। जगदंबिका पाल को 463303 लाख मत मिले, जबकि कुशल को 42728 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह जगदंबिका पाल  ने 42728 हजार मतों से जीत हासिल की है।

कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे ने जीत दर्ज की है। इंडी गठबंधन प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को दी शिकस्त। विजय दुबे को 152359 लाख मत मिले, जबकि पिंटू को 132115 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह विजय दुबे ने  20244 हजार मतों से जीत हासिल की है।

बस्ती लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के हरीश द्विवेदी को इंडी गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी ने शिकस्त दी है। तीसरी बार हरीश द्विवेदी मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed