फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will not hold virtual rally in Gorakhpur region with Chinese zoom meeting app

चीनी जूम मीटिंग एप से नहीं होगी भाजपा की गोरखपुर क्षेत्र में वर्चुअल रैली, शहीदों के सम्मान में एप के बहिष्कार का फैसला

Sat, 20 Jun 2020 08:28 AM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Jun 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
BJP will not hold virtual rally in Gorakhpur region with Chinese zoom meeting app
भाजपा प्रदेश मंत्री, कामेश्वर सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

लद्दाख सीमा पर भारतीय सैनिकों से बर्बरता के बीच भाजपा नेतृत्व ने जूम मीटिंग एप के बहिष्कार करने का फैसला किया है। इसी लिहाज से गोरखपुर क्षेत्र की 24 जून को प्रस्तावित वर्चुअल रैली में भारतीय एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


वर्चुअल रैली की तैयारी में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाइयां जुटी हैं। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पांच लाख लोगों को जोड़ने की योजना है। इसके लिए आईटी सेल की प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाइयां एक साथ काम कर रही हैं।   
विज्ञापन


 

तीन मंडलों के 25 हजार से ज्यादा बूथों पर तैयारी

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का दायरा तीन मंडलों (गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़) में फैला है। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बलिया और मऊ की जिला व महानगर इकाई  रैली की तैयारी में जुटी हैं। इन जिलों में 25 हजार से ज्यादा बूथ हैं। हर बूथ के कार्यकर्ता व प्रबुद्धजनों को रैली से जोड़ना है।   

भाजपा प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने बताया कि भाजपा की वर्चुअल रैली में जूम एप का इस्तेमाल नहीं होगा। भारत में बने एप के जरिए रैली की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रैली को संबोधित करेंगे। फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए रैली से पांच लाख लोगों को जोड़ना है। इस दिशा में पार्टी नेता, कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed