फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will give tickets to workers in municipal elections

UP Election: नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को टिकट देगी भाजपा, सूची तैयार करा रही है पार्टी

Mon, 29 Aug 2022 02:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Aug 2022 02:22 PM IST
सार

क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय कर चुका है। सांसद व विधायकों के सगे-संबंधियों को टिकट नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना बड़ा व मजबूत संगठन है।

विज्ञापन
BJP will give tickets to workers in municipal elections
क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव में भाजपा, कार्यकर्ताओं को टिकट देगी। इसका खाका पार्टी नेतृत्व ने तैयार कर लिया है। हर क्षेत्र से कर्मठ कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होंगे। इसमें टिकट देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाएगा। उत्तर प्रदेश में नगर निकायों का कार्यकाल नवंबर में खत्म पूरा होगा। नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन कराया जा रहा है। इससे वार्डों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


परिसीमन का काम समय से पूरा हुआ तो दिसंबर में चुनाव कराए जा सकते हैं। इसकी तैयारी में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाइयां जुटी हैं। गोरखपुर की क्षेत्रीय इकाई ने 103 नगर पंचायतों, 17 नगर पालिका परिषद और एक नगर निगम के लिए चुनाव की रणनीति बनाई ली है। हर जिले से संभावित दावेदारों की सूची भी मंगवाई जा रही है। इस काम में जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय कर चुका है। सांसद व विधायकों के सगे-संबंधियों को टिकट नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना बड़ा व मजबूत संगठन है। मेयर, चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा। हर वार्ड से प्रत्याशी उतारे जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा सदस्यों के साथ नगर निकायों में मजबूत सरकार बनाई जाएगी।

गोरखपुर क्षेत्र के दस जिलों में यह स्थिति
जिला नगर निगम    नगर पालिका परिषद नगर पंचायत
गोरखपुर 1 0 11
महराजगंज 0 3 8
कुशीनगर 0 3 9
देवरिया 0 2 11
बस्ती     0 1 10
सिद्धार्थनगर   0 2 11
संतकबीरनगर 0 1 6
आजमगढ़ 0 2 19
मऊ    0 1 10
बलिया  0 2 10

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed