फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   BJP to contest 551 seats of District Panchayat member in UP

Exclusive: यूपी में जिला पंचायत सदस्य की 551 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, ऐसे तैयार किया गया खाका

Tue, 26 Jan 2021 10:22 AM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Jan 2021 10:22 AM IST
सार

  • गोरखपुर, आजमगढ़ व बस्ती मंडल के दस जिलों में चुनाव लड़ने का खाका तैयार
  • नगर निगम का दायरा बढ़ने व नई नगर पंचायतों के बनने से जिला पंचायत सदस्य की 25 सीटें कम हुईं

विज्ञापन
BJP to contest 551 seats of District Panchayat member in UP
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा गोरखपुर, आजमगढ़ और बस्ती मंडल की जिला पंचायत सदस्य की 551 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका खाका सोमवार को तैयार कर लिया गया। आरक्षण और चुनाव की तारीखें तय होने के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का एलान किया जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब पार्टी सभी सीटों पर अधिकृत प्रत्याशियों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन


नगर निगम का दायरा बढ़ने और नई नगर पंचायतों के बनने से गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े दस जिलों में जिला पंचायत सदस्य की 25 सीटें कम हो गई हैं। 2015 के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य की 551 सीटें थीं। यह संख्या अब 526 रह गई हैं। सबसे ज्यादा सात सीटें कुशीनगर में कम हुई हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर में पांच सीटें कम हो गई हैं। महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर में भी सीटों का गणित बदला है। देवरिया, मऊ  में सीटों की संख्या में कोई फेरबदल नहीं हुआ। आजमगढ़ व बलिया में भी सीटें कम हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले            2021         2015 (जिला पंचायत की सीटें)
गोरखपुर             68             73
कुशीनगर            61             68
देवरिया              56             56
महराजगंज          47             49
बस्ती                 43              46
सिद्धार्थनगर         45              48
संतकबीरनगर      30              32
आजमगढ़           84              86
मऊ                    34              34
बलिया                58              59

 

ब्लॉक प्रमुख अपना बनाने की तैयारी में भाजपा

भाजपा ने क्षेत्र पंचायत चुनाव से भले ही दूरी बनाई है लेकिन ब्लॉक प्रमुख अपना बनाने की कवायद में जुटी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जो प्रत्याशी जीतकर आएंगे, उनसे बातचीत की जाएगी। भाजपा समर्थित आसानी से तैयार हो जाएंगे। गोरखपुर क्षेत्र के 10 जिलों में 147 ब्लॉक हैं। गोरखपुर में एक ब्लॉक भर्रोहिया बढ़ा है। 2015 में इस क्षेत्र के 146 ब्लॉकों में चुनाव हुआ था।
 
ग्राम पंचायत चुनाव से दूर रहेगी पार्टी     
गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ में 11339 ग्राम पंचायतें हैं। इनका चुनाव भी जिला पंचायत के साथ कराया जाएगा लेकिन भाजपा चुनाव से दूर रहेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि एक ग्राम पंचायत क्षेत्र से 15-20 उम्मीदवार खड़े होते हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी या समर्थित प्रत्याशी उतारा गया तो नाराजगी बढ़ेगी। इसका नुकसान आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में हो सकता है। ग्राम पंचायत की सर्वाधिक 1872 सीटें आजमगढ़ में तो 1354 सीटें गोरखपुर में हैं।  

15 फरवरी तक चुनाव का एलान संभव
पंचायत चुनाव का एलान 15 फरवरी तक संभव है। इसकी तैयारी में राज्य निर्वाचन आयोग जुटा है। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सीटों की संख्या तय हो गई है। जल्द ही आरक्षण तय हो जाएगा, फिर चुनाव की तारीखें तय की जाएंगी।  

28 जनवरी से 3 फरवरी के बीच मंडल स्तरीय बैठकें
भाजपा की क्षेत्रीय और जिला इकाई ने पंचायत चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सोमवार को बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक भी की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 28 जनवरी से तीन फरवरी के बीच मंडल स्तरीय बैठकें होंगी।  गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल से जुड़े 10 जिलों में 286 मंडल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed