फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP three-day training class on first day in Gorakhpur

भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण: गोरखपुर में बोले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री, देश हर क्षेत्र में हो रहा आत्म निर्भर

Mon, 25 Apr 2022 10:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Apr 2022 10:25 AM IST
सार

मुख्य वक्ता बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा एक विचार दल है। हमारे राजनैतिक एवं सामाजिक दर्शन हैं। विचारों के आधार पर भाजपा को लोग स्वीकार्य करते हैं।

विज्ञापन
BJP three-day training class on first day in Gorakhpur
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 2014 के बाद देश में परिवर्तन आया। प्रधानमंत्री ने आत्म निर्भर भारत का नारा दिया। उसका असर हुआ, आज देश हर क्षेत्र में आत्म निर्भर हो रहा है। कोविड काल में देश के वैज्ञानिकों ने दो-दो वैक्सीन बनाकर दुनिया को संदेश दिया कि भारत किसी भी मामले में किसी से कम नहीं है।

विज्ञापन


पंकज चौधरी भाजपा के तीन दिवयीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन बतौर अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी महामारी से जब पूरी दुनिया त्रस्त थी तब भारत ने वैक्सीन बनाकर न सिर्फ अपने नागरिकों की जान बचाई, बल्कि दुनिया के अनेक देशों के लोगों की भी जान बचाने का कार्य किया। दुनिया के अनेक देशों ने इसकी प्रशंसा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की। हर गरीब जिसके पास आवास नहीं उसे आवास दिया। हर घर में शौचालय बनवाया। उज्ज्वला योजना से गरीब को गैस, आयुष्मान कार्ड से इलाज की व्यवस्था की। भ्रष्टाचार मुक्त भारत हमारी प्राथमिकताओं में एक है। सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा एक विचार दल है। हमारे राजनैतिक एवं सामाजिक दर्शन हैं। विचारों के आधार पर भाजपा को लोग स्वीकार्य करते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण को हम संस्कार कहते हैं। हम अपने अतीत को भूले नहीं इसलिए समय-समय पर प्रशिक्षण होता है। जनसंघ से लेकर अब तक संघर्ष के बाद आज यह दिन देखने को मिल रहा है।


प्रशिक्षण वर्ग में मेयर सीताराम जायसवाल, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, विश्वजिताशु सिंह आशु, सतीश चंद्र द्विवेदी, संजयन, राहुल श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, सत्येंद्र सिन्हा, दयानंद शर्मा सहित अन्य लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed