फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP stature increased due to victory in Zila Panchayat adhyaksh and Block Pramukh

मिशन 2022: जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख में मिली जीत से भाजपा का बढ़ा कद, क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- कोई नहीं है टक्कर में

Mon, 12 Jul 2021 03:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 03:13 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों के चुनाव में जीत के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात की, बोले- भाजपा को टक्कर देने का दम सपा में नहीं

विज्ञापन
BJP stature increased due to victory in Zila Panchayat adhyaksh and Block Pramukh
गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला किसी राजनीतिक दल से नहीं है। विपक्ष अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। यह सच जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनावों के नतीजों से सामने आ गया है। प्रदेश की जनता का प्यार भाजपा को मिल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड जीत मिलेगी। पिछले चुनाव से भी अच्छे नतीजे आएंगे।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में जीत से उत्साहित गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने रविवार को बेनीगंज स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात की। कहा कि आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर मंडल के 10 जिलों में भाजपा ने 136 उम्मीदवार उतारे थे। इसमें से 107 उम्मीदवार जीतकर ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं। आठ ऐसे उम्मीदवारों को जीत मिली है, जो भाजपा से टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन


टिकट नहीं मिला तो बगावत करके चुनाव लड़े और जीत गए। सहयोगी अपना दल के एक प्रत्याशी को सिद्धार्थनगर की बढ़पुर सीट से जीत मिली है। सब मिला लिया जाए तो गोरखपुर क्षेत्र के 136 में 116  ब्लॉकों में जीत मिली है। जो सपा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने का दम भर रही है, उसका गोरखपुर में खाता तक नहीं खुला है। 20 ब्लॉकों में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में भाजपा का दबदबा रहा है। 22 में से 13 ब्लॉकों में पार्टी को जीत मिली है। ज्यादातर जिलों में सपा दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सकी है। सिद्धार्थनगर व गोरखपुर के प्रतिष्ठित ब्लॉकों में हार पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में हर बात पर चर्चा होती है। हार की समीक्षा की जाएगी। जो कमियां होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।

 

जनता के बीच जाएंगे जनप्रतिनिधि

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में जीत से भाजपा के मिशन 2022 की राह आसान हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य अब केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता के बीच जाएंगे। उपलब्धियां गिनाकर सहयोग मांगेंगे।

13 और 14 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का मंत्र भी दिया जाएगा। सब मिलकर काम करेंगे। निश्चित विजय मिलेगी।

जनता मोदी-योगी के साथ
महंगाई पर एक सवाल के जवाब में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनौती से निपटा जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार पूरी तैयारी कर रही है। अभी देश की 135 करोड़ जनता को निशुल्क कोरोना का टीका लगना है। 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन की व्यवस्था की गई है। कोरोना के तीसरे लहर की आशंका जताई जा रही है। लिहाजा, चिकित्सकीय सुविधा-संसाधन तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं। जब भारत में कोरोना का पहला केस आया था, तब पुणे में जांच की व्यवस्था थी।

अब देशभर में करीब तीन हजार से ज्यादा कोरोना के जांच केंद्र हैं। यूपी के हर जिले में आरटीपीसीआर जांच की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। इन सबका खर्च निकालना, देश और देशवासियों को संकट से उबारने का सिलसिला जारी है। इसे जनता बखूबी समझती है। राजनीतिक दल भले हो हल्ला मचाएं लेकिन जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed