फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP state president Swatantra Dev Singh visit maharajganj

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दिया जीत का मंत्र, बोले- 'झोंक दें ताकत'

Sat, 09 Jan 2021 08:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Jan 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Swatantra Dev Singh visit maharajganj
प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत करते सांसद पंकज चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार की दोपहर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की रणनीति के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर सांसद पंकज चौधरी, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी विधायक और पदाधिकारी पंचायत चुनाव को गंभीरता से लें। सभी को जिम्मेदारी से काम करना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामाजिक समीकरण को मजबूत करें। जब राष्ट्रवाद की चर्चा होगी, तब हम जीतेंगे, जब जातिवाद की चर्चा होगी तब हम हारेंगे।
विज्ञापन


इसके पूर्व वह वार्ड संयोजकों और अध्यक्षों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। एक-एक कर सभी से संगठन की जिम्मेदारी पर चर्चा कर वार्डों के बारे में जाना। मंडल प्रभारी और अध्यक्ष को आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को चुनाव तक अपने ग्राम पंचायतों से प्रतिदिन संपर्क करना चाहिए। पंचायत चुनाव में मजबूती के लिए प्रतिदिन की गतिविधियों की रिपोर्ट बनाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन आधारित राजनीतिक दल है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर कार्य करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेना होगा। पंचायत चुनाव में कमल खिला तो ब्लॉक, विधान सभा में भी कमल खिलने से कोई रोक नहीं सकता। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने पंचायत चुनाव में कैसे जीत हो, इसकी व्यूह रचना पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने की। इस दौरान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, जिला महामंत्री संजय वर्मा, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

 

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

धानी ढाला, फरेंदा कस्बे के आंबेडकर तिराहा, मिल गेट समेत कई स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ। आंबेडकर तिराहे पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पहुंच कर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत के दौरान सांसद पंकज चौधरी, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह आदि ने स्वागत किया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष की पार्टी में वापसी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह को बीते विधान सभा चुनाव  के दौरान पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। शनिवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की सहमति दी। संतोष सिंह को पुन:  पार्टी में शामिल कर उनका स्वागत किया गया। यह जानकारी जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने दी। वहीं सिसवा विधान सभा के वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अनुशासित सिपाही है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान जेब कतरे रहे सक्रिय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कस्बे में आंबेडकर तिराहे पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान जुटी भीड़ के बीच जेबकतरों ने करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों की जेब काट ली। कार्यक्रम समाप्त होने पर लोगों को जानकारी हुई तो दंग रह गए। लोग एक-दूसरे के मुंह देखने लगे। लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत मिली है। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed