फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP State President Swatantra Dev Singh visit in Deoria

राममंदिर कब बनेगा, पूछने वाले अयोध्या जाकर देख लें: स्वतंत्र देव सिंह

Fri, 23 Oct 2020 05:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Oct 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Swatantra Dev Singh visit in Deoria
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया। कहा कि जो लोग पूछते थे कि राममंदिर कब बनाएंगे वे आकर देख लें, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में न सिर्फ अयोध्या में भव्य राममंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ बल्कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35ए की समाप्ति का भी ऐतिहासिक फैसला हुआ।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार को देवरिया विधानसभा के उपचुनाव को लेकर कसया रोड स्थित मैरेज हाल में युवा शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आत्म निर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाया कि अपनी राजनीतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए विपक्षी दल देश की जनता को जाति, धर्म व मजहब के नाम पर बांटकर सत्ता में वापसी के सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा और बसपा ने सत्ता का दपयोग करते हुए अपना और अपने परिवार का विकास तो किया लेकिन देश व प्रदेश का विकास सिर्फ इनकी झूठी घोषणाओं तक सीमित रहा। उन्होंने सपा-बसपा व कांग्रेस की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इनके एजेंडे में गांव, गरीब, किसान, नौजवान हैं ही नहीं। इनकी सोच सिर्फ अपनी और अपने परिजनों के विकास तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा सम्मेलन में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पुरुषार्थ सिंह और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विंदेश पांडेय के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े बजाकर और फूल माला से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह सैंथवार, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, सांसद रवींद्र कुशवाहा, सांसद संगम लाल गुप्ता, सांसद सकलदीप राजभर, सांसद प्रवीण निषाद, प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक काली प्रसाद, विधायक संजय यादव, विधायक विजय राजभर, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा देवेंद्र यादव, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय मंत्री विंदा कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव, पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहें।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को प्रेरकों ने दिया ज्ञापन

प्रेरकों के बकाए मानदेय के भुगतान व सेवा बहाली की मांग तेज हो गई है। शिक्षा प्रेरक संघ ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रेरकों के 40 माह के बकाया मानदेय भुगतान की मांग की गई।

साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के सवा लाख शिक्षा प्रेरक की संविदा बहाली की बात उठाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेरकों के प्रतिनिधि मंडल को जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में देवरिया प्रभारी अगस्त दुबे, जिला अध्यक्ष सिकंदर राय, संजय शुक्ला, प्रेम शंकर पांडेय, अनीता सिंह, प्रवीण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के बलिया से देवरिया सीमा में प्रवेश करने पर शुक्रवार को भागलपुर पुल पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष देवरिया में उप चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बलिया के रास्ते देवरिया जा रहे थे। इस दौरान सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद, सतीश जायसवाल, रजनीश उपाध्याय, सभा कुवंर, दीनबंधु सिंह, कन्हैया तिवारी, मनोज जायसवाल, शिम्पू सिंह, रामजोखन निषाद, अभय नंद तिवारी, विष्णुकांत त्रिपाठी, शिवशंकर जायसवाल, शम्भू जायसवाल, शिवजी जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, सुनिल वर्मा, पप्पू सिंह, विनीत सिंह, विनीत उपाध्याय, अतुल मिश्रा, प्रदीप पांडेय, चंदन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed