UP Election 2022: चौरीचौरा सीट पर भाजपा के बागी ने बढ़ाई मुश्किल, खजनी विधायक अब भी नाराज
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले अजय को मनाने की खूब कोशिश हुई। पार्टी आलाकमान ने भाजपा के बड़े नेता को मनाने की जिम्मेदारी भी दी थी, लेकिन बात नहीं बन सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चौरीचौरा विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार अजय कुमार सिंह टप्पू बगावत करके चुनाव मैदान में उतर गए हैं। इस सीट से विधायक संगीता यादव का टिकट काटकर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद को प्रत्याशी बनाया गया। सरवन भाजपा के चिह्न पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से टिकट के दावेदार रहे टप्पू को बतौर निर्दलीय प्रत्याशी, अब चुनाव चिह्न भी मिल गया है। वे चुनाव प्रचार में तेजी से जुटे हैं।
इससे पार्टी प्रत्याशी व उनके समर्थक परेशान हैं। वोट बंटवारे का डर सता रहा है। बताया जा रहा कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले अजय को मनाने की खूब कोशिश हुई। पार्टी आलाकमान ने भाजपा के बड़े नेता को मनाने की जिम्मेदारी भी दी थी, लेकिन बात नहीं बन सकी।
सहजनवां : नाराजगी दूर, एक मंच पर आए
प्रदीप शुक्ला को प्रत्याशी बनाया तो टिकट के दावेदार नाराज हो गए। इनमें आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश शुक्ला और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर दुबे के नाम शामिल रहे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक सब खामोश रहे। इस बीच मान-मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा। अब सभी दावेदार एक प्लेटफॉर्म पर आ गए हैं। सब मिलकर पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। इससे पार्टी व प्रत्याशी ने राहत की सांस ली है।