फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP preparing for Mission 2024 empowering every booth mantra to win elections

मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा: हर बूथ को सशक्त बनाना चुनाव जीतने का मंत्र, भितरघात का मामला भी आया सामने

Fri, 06 May 2022 11:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 May 2022 11:41 AM IST
सार

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने क्षेत्रीय, जिला, महानगर व मोर्चों के पदाधिकारियों से संवाद किया, विधानसभा चुनाव में मिली जीत व हार की समीक्षा के दौरान भितरघात का मामला भी सामने आया।

विज्ञापन
BJP preparing for Mission 2024 empowering every booth mantra to win elections
भाजपा का मिशन 2024 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। इसी सिलसिले में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय, जिला, महानगर व मोर्चों के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। साथ ही लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हर बूथ सशक्त बनाने का मंत्र दिया। साथ ही कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। कमजोर बूथों पर मई, जून व जुलाई में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए। बंसल ने बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय में क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लिया और कहा कि भाजपा के सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि ऐसे बूथ चिह्नित करेंगे, जो कमजोर हैं। इन बूथों पर निवास करने वाले जागरूक मतदाताओं को केंद्र व राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उपलब्धियां गिनाईं जाएंगी। बूथ अध्यक्ष और उनकी टीम को डिजिटल रूप से अपडेट करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन तैयारियों में अभी से जुटना है। इस बार भी उत्तर प्रदेश से और ज्यादा सीटें जीतनी हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला, सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मोदी सरकार के आठ साल की उपलब्धि बताएगी भाजपा
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार 30 मई को आठ साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इसे उपलब्धि दिवस के रूप में मनाया जाएगा। हर बूथ पर विकास पुस्तिका वितरित की जाएगी। जनता को बताया जाएगा कि मोदी सरकार का मकसद जनकल्याण व देश का विकास है। विकासपरक रैली भी निकाली जाएगी। गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जनसभा भी होगी।  यह अभियान 30 मई से 15 जून तक चलता रहेगा।

हर मंडल में लगेगा योग शिविर
प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि 21 जून को योग दिवस है। इस बार पार्टी नया प्रयोग करने जा रही है। हर मंडल में योग शिविर लगाया जाएगा। हर जिले में 15 से 20 ऐसे स्थानों पर योग शिविर लगेंगे, जिनसे केंद्र व राज्य सरकार की पहचान होती है। गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाना, बीआरडी मेडिकल कॉलेज व नौकायन केंद्र पर भी योग शिविर लगाए जाएंगे।

यूपी का माइक्रो डोनेशन अभियान सबसे अच्छा
माइक्रो डोनेशन की चर्चा करते हुए सुनील बंसल ने कहा कि इस अभियान में प्रदेश की भाजपा ने देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रदेश में करीब 11 लाख लोगों ने भाजपा के हित में अपना योगदान दिया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह सबसे पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक पार्टी द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि माइक्रो डोनेशन अभियान में गोरखपुर क्षेत्र से तीन लाख लोगों ने अपना योगदान दिया है। जिलेवार प्रशिक्षण में 31 हजार पार्टी पदाधिकारियों की सहभागिता रही है। सतत कार्य ही भाजपा संगठन की मजबूती है। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने प्रदेश महामंत्री संगठन को स्मृति चिह्न भेंट किया। इसका संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।

 

भितरघात का मामला भी उठा
पिछले विधानसभा चुनाव में जीत व हार की समीक्षा के दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के सामने भितरघात का मामला भी उठा है। कुछ पदाधिकारियों ने कहा कि बस्ती की पांच में से चार विधानसभा सीटों पर हार मिली है। इसकी बड़ी वजह एक जनप्रतिनिधि का हस्तक्षेप है। जनप्रतिनिधि संगठन के कामकाज में अक्सर हस्तक्षेप करते हैं। इसपर प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि भाजपा में संगठन ही सबकुछ है। सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया की तमाम सीटों पर मिली हार की भी समीक्षा की गई है।

गोरखपुर मंडल में मिली जीत को ऐतिहासिक बताया
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने गोरखपुर मंडल की 28 में से 27 सीटों पर मिली जीत को ऐतिहासिक बताया और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की पीठ भी थपथपाई। प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के कामकाज से इस मंडल में बड़ी जीत मिली है। बताया गया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में करीब 104 सीटों पर प्रत्याशी बदले थे। इसका सकारात्मक नतीजा सामने आया था। 80 सीटें जीतने में कामयाबी मिली थी।   

जेपी नड्डा करेंगे क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण
क्षेत्रीय समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के साथ जाकर भाजपा के नव निर्मित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि दो सप्ताह में क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। भाजपा का नया क्षेत्रीय कार्यालय सिक्टौर के पास बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed